Sat 19 Sep 2026

ब्रेकिंग

डिवाइडर से हटे अवैध यूनीपोल, 28 पर चला बुलडोजर

युवक पकड़ा

कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

माँ-बेटे की बाइक को बाइक सवार ने मारी टक्कर : माँ-बेटा गंभीर रूप से घायल,बाइक सवार मौके से फरार

THE LUCKNOW TIMES

Sat, Apr 18, 2026
Post views : 553

बरेली जनपद के फरीदपुर थाना क्षेत्र में ग्राम पचौमी स्थित पेट्रोल पम्प के निकट नेशनल हाईवे पर सायं 5:00 बजे करीब दवा लेकर बरेली से लौट रहे माँ-बेटे की बाइक को सामने विपरीत दिशा से आए बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिस कारण बाइक सवार माँ-बेटे उछलकर दूर सड़क पर जा गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से फरार हो गया।मौके पर पहुँचे लोगों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को देखकर दोनों घायलों को एम्बुलेंस द्वारा बरेली के निजी अस्पताल भिजवाया जहाँ दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

शनिवार प्रातः थाना फतेहगंजपूर्वी के ग्राम हरेला निवासी युवक शिवम श्रीवास्तव पुत्र मुन्नालाल अपनी माँ शोभरा देवी अपनी दवा लेने बरेली मोटरसाइकिल द्वारा गए थे कि सायं 5:00 बजे करीब बरेली से अपने गाँव हरेला लौटते समयँ पचौमी पेट्रोल पम्प के निकट नेशनल हाईवे पर अज्ञात मोटर साइकिल सवार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों माँ-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे जहां प्रत्येक्षदर्शियों ने घटना की जानकारी दी तो परिजन घायलों के पास अस्पताल पहुँचे जहां दोनों घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।घटना के बाद टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौका पाते ही मौके से फरार हो गया।फरीदपुर थाना पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी लोगों द्वारा प्राप्त हुई है किंतु घटना की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है तहरीर प्राप्त होने पर संबंधित कार्रवाई की जा सकेगी।

Tags :

Bareilly news

Accident news Uttar Pradesh

Bareilly news accident

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन