Mon 21 Sep 2026

ब्रेकिंग

वरिष्ठ कांग्रेस नेता की बेटी अंदलीब रहमान को आम आदमी पार्टी ने उपचुनाव में बनाया प्रत्याशी ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

व्यापारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

गंगाघाट पुलिस ने पति समेत चार पर दर्ज की रिपोर्ट

चैंपियनशिप में अलग-अलग भार वर्गों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

महिला को बंधक बनाया, पांच लाख मांगे

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव : मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Jul 7, 2026
Post views : 142

पति नौकरी के सिलसिले में फरीदाबाद में, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शुरू की जांच

उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर में सोमवार दोपहर एक विवाहिता का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मायके पक्ष ने घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। कृष्णा नगर निवासी 32 वर्षीय सोनी पत्नी गोविंद स्थानीय गोकुल बाबा फैक्ट्री में कार्यरत थीं। उनके पति गोविंद हरियाणा के फरीदाबाद में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तक जब सोनी कमरे से बाहर नहीं निकलीं तो परिजनों को संदेह हुआ। जेठ गोपाल ने कई बार आवाज लगाई, लेकिन भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। कमरे में जाकर देखा तो सोनी फंदे से लटकी मिलीं। यह देखते ही परिवार में कोहराम मच गया और पड़ोसियों की भीड़ जुट गई। सूचना पर बिंदा नगर चौकी प्रभारी लक्ष्मीकांत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मृतका के पति को भी दे दी गई है। मृतका के मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया घटनास्थल पर संघर्ष या बाहरी चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और दोनों पक्षों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आत्महत्या और अन्य सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन