Sat 19 Sep 2026

ब्रेकिंग

डिवाइडर से हटे अवैध यूनीपोल, 28 पर चला बुलडोजर

युवक पकड़ा

कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बगैर अनुमति निर्माणाधीन अंबेडकर प्रतिमा : पुलिस प्रशासन ने ध्वस्त कराया,पुलिस- ग्रामीणों हुई नोक-झोंक

THE LUCKNOW TIMES

Sun, May 31, 2026
Post views : 411

बरेली जनपद में थाना फतेहगंजपूर्वी क्षेत्र के ग्राम सुकटिया अम्बेडकर में ग्रामीणों द्वारा चंदा एकत्रित कर रविवार को डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा था मामले की भनक लगते ही पुलिसफ़ोर्स समेत प्रशासन के नायब तहसीलदार व लेखपाल आदि कर्मी मौके पर पहुँचे जहाँ ग्रामीणों के बीच नोक-झोंक होने पर पुलिस-प्रशासन ने ग्रामीणों को चेतावनी देते हुए कहा कि आप लोग प्रशासन से बगैर अनुमति अंबेडकर प्रतिमा निर्मित कर रहे हो उक्त मामले में ग्रामीणों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने का प्रावधान है भलाई इसी में है कि आप लोग निर्माण कार्य तत्काल रोक कर ध्वस्त कर दीजिए।पुलिस प्रशासन की चेतावनी के बाद ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया।

काफी ग्रामीण डा0,भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना पर अड़े रहे जिस पर प्रशासन ने स्पष्ट कहा कि शासन की निर्धारित प्रक्रिया एवं अनुमति बगैर किसी भी सार्वजनिक स्थल पर किसी प्रतिमा को स्थापित नहीं किया जा सकता इस दौरान ग्रामीणों एवं पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई।

मामले की जानकारी मिलते ही तहसील क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य भी मौके पर पहुंचे जहाँ उन्होंने ग्रामीणों से शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ प्रशासनिक प्रक्रिया का पालन करने की अपील की।काफी देर तक चली वार्ता के बाद स्थिति सामान्य हो सकी।फिलहाल अन्तः प्रशासन ने अबैध निर्माण कार्य को ग्रामीणों से ही ध्वस्त करवा दिया और किसी अप्रिय घटना से पूर्व गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

Tags :

Bareilly news

Breaking Bareilly

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन