Mon 21 Sep 2026

ब्रेकिंग

वरिष्ठ कांग्रेस नेता की बेटी अंदलीब रहमान को आम आदमी पार्टी ने उपचुनाव में बनाया प्रत्याशी ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

व्यापारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

गंगाघाट पुलिस ने पति समेत चार पर दर्ज की रिपोर्ट

चैंपियनशिप में अलग-अलग भार वर्गों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

महिला को बंधक बनाया, पांच लाख मांगे

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

साइबर ठगी के शिकार युवक को मिली राहत : पुलिस ने वापस कराए 39,900 रुपये

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Jul 1, 2026
Post views : 212

कोतवाली सदर पुलिस की साइबर टीम ने पीड़ित के खाते में कराई रकम रिफंड

उन्नाव। साइबर ठगी का शिकार हुए एक युवक को कोतवाली सदर पुलिस ने बड़ी राहत दिलाई है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ठगी गई 39,900 रुपये की पूरी रकम पीड़ित के खाते में वापस कराई गई। जानकारी के मुताबिक, थाना कोतवाली सदर क्षेत्र के गदनखेड़ा निवासी सोनू दीक्षित ने बीती 9 फरवरी को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि एक व्यक्ति ने खुद को रिश्तेदार बताकर मदद मांगने के बहाने फोन पे के जरिए उनसे 39,900 रुपये ठग लिए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली सदर की साइबर टीम ने जांच शुरू की और संबंधित माध्यमों से संपर्क कर धनराशि को होल्ड कराते हुए पूरी रकम वापस कराई। सदर कोतवाली प्रभारी चन्द्रकांत मिश्र ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर बिना सत्यापन के ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर न करें और साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं। इस कार्रवाई में अपर निरीक्षक राजेश यादव, महिला आरक्षी सोनिया शर्मा, आरक्षी एलिश श्रीवास और आरक्षी जय कुमार साहू की प्रमुख भूमिका रही।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन