Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

परिवार ने लगाए हत्या के आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

फरीदपुर में लॉ छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या : मामले में कई हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

THE LUCKNOW TIMES

Wed, Jan 21, 2026
Post views : 256

उत्तर प्रदेश बरेली : जनपद में थाना फरीदपुर क्षेत्र के ग्राम नवादा बिलसंडी में सोमवार सायं 5:30 बजे करीब दबंगई की सारी हदें पार कर सनसनी खेज वारदात को अंजाम देकर दिनदहाड़े लॉ छात्र की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में मृतक के बड़े भाई मनोज कुमार यादव ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कई हमलावरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है।

थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि ग्राम पंचायत नवादा विलसंडी के वर्तमान ग्राम प्रधान रामरहीश यादव पुत्र ओम पाल सिंह ने तहरीर में बताया कि गाँव के ही राम रहीश पुत्र पहलवान सिंह व उनके परिजनों से पुरानी रंजिश चल रही थी कि रामरहीश द्वारा पूर्व में पीड़ित के परिजनों को कई बार जान से मारने की धमकियाँ दी गई थी वहीं 19 जनवरी सोमवार को बरेली से पीड़ित का छोटा भाई योगेश एल०एल०बी पाँचवे सैमेस्टर के पेपर देकर टैम्पो द्वारा फरीदपुर पहुँचा जहाँ से चोकर की बोरी लेकर गाँव पहुँचा जहाँ योगेश ने चोकर की बोरी अकेला होने कारण तिराहे पर रख घर चला गया जहाँ से सायं 5:30 बजे करीब योगेश बड़े भाई धीरेन्द्र के साथ चोकर की बोरी उठाने अडडे पर जा रहे थे कि मन्दिर के पास तिराहे पर पहले से घात लगाए बैठे रामरहीश पुत्र पहलवान अपने हाथों में बन्दूक व प्रधान का भाई रामौतार अपने हाथों में अबैध तमंचा एवं रामखिलाडी और पी,के,तथा सुमित उर्फ नन्हें पुत्रगण रामौतार ने अपने हाथों में नाजायज तमंचा लेकर उक्त सभी योगेश व धीरेन्द्र के पास पहुँचे जहाँ रामरहीश के इशारे पर घेरकर जान से मारने को कहा कि उक्त दबँगो ने धीरेन्द्र व योगेश को पकडने का प्रयास किया कि योगेश के चिल्लाने पर सुमित उर्फ नन्हें ने तमंचे से योगेश को फायर मार दिया जो योगेश के पेट में लगा विरोध पर रामरहीश ने तमंचे की बट से धीरेन्द्र को बुरी तरह मारापीटा धीरेन्द्र के चिल्लाने पर मौके पर धीरेन्द्र के बडे भाई प्रमोद एवं भानु पुत्र बाबूराम और चाचा ब्रहम्चारी मौके पर पहुँचे जिनके द्वारा हमलावरों को ललकारने पर हमलावर हवाई फायर करते गांव से उत्तर दिशा की ओर फरार हो गए।

घटना के बाद प्रमोद व चाचा ब्रहमचारी निजी वाहन द्वारा प्रार्थी योगेश को गम्भीर अवस्था में बरेली के निजी अस्पताल ले गये जहाँ डाक्टरों ने योगेश को मृत घेषित कर दिया।

मृतक का भाई मनोज कुमार पेशे से अधिवक्ता है योगेश भी लॉ छात्र था।योगेश की हत्या की खबर फैलते ही बरेली के अधिवक्ता गणो में रोष लहर दौड़ गई घटना की जानकारी होने पर बरेली बार सचिव दीपक पांडेय एडवोकेट जितेंद्र सिंह चौहान बंन्टू सिंह,समेत दर्जनों अधिवक्ता जिला अस्पताल पहुंचे जहाँ पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढाडस बँधाया वहीं उन्होंने पुलिस से हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग भी की।दीपक पांडेय ने कहा कि एक वकील के भाई की हत्या कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।घटना के बाद गाँव में तनाव का माहौल देख पुलिसबल तैनात कर दिया।

किसी तरह वार्ता करने पर ग्राम प्रधान रामरहीश ने बताया कि घटना के समयँ वह मौके पर नहीं था और घटना के विषय में उसे कुछ भी नहीं मालूम है।आरोपियों के यहाँ प्रधान का आना जाना नहीं है।पीड़ित द्वारा लगाया गया आरोप बेबुनियाद और झूंठा है यह सिर्फ राजनीति का खेल है।

पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश व मोबाइल की किस्तों को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक की गोली लगने से मृत्यु हुई है।मृतक के भाई की तहरीर पर गाँव के ही कई लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर एक हमलावर सुमित को गिरफ्तार किया गया है अन्य की तलाश जारी है।

Tags :

The Lucknow Times

Lucknow Times

Bareilly murder news

Murder news Bareilly

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन