Sat 07 Nov 2026

ब्रेकिंग

त्योहार की खुशियों में सफाई मित्रों को भी किया शामिल

पटाखों के अवैध भंडारण पर कार्रवाई, सुरक्षा में लापरवाही भी उजागर

चार के खिलाफ केस

1.51 लाख दीयों से रोशन हुई स्वदेशी की अलख

इलाज में भी बढ़ाया मदद का हाथ

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

मिला सम्मान : त्योहार की खुशियों में सफाई मित्रों को भी किया शामिल

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Nov 6, 2026
Post views : 54


नगर पालिका ने दीपावली पर बांटी मिठाई, गर्म वर्दी और सुरक्षा किट

कर्मचारियों के बीच बैठकर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि ने सुनी उनकी बातें

उन्नाव। शहर की चमक-दमक और त्योहारों की रौनक के पीछे सफाई कर्मचारियों की मेहनत भी छिपी होती है। घरों से लेकर सड़कों और सार्वजनिक स्थानों तक सफाई व्यवस्था बनाए रखने में जुटे इन कर्मचारियों की जिम्मेदारी त्योहारों पर और बढ़ जाती है। ऐसे में दीपावली की खुशियों में उन्हें भी शामिल करने के लिए नगर पालिका की ओर से विशेष आयोजन किया गया। धनतेरस और दीपावली के अवसर पर पार्क व्यू पैलेस में स्वच्छता प्रहरी सम्मान समारोह आयोजित कर हजारों सफाई मित्रों और स्वच्छता सैनिकों को सम्मानित किया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता भानू मिश्रा ने कहा कि सफाई कर्मचारी नगर पालिका परिवार का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में प्रत्येक कर्मचारी की भूमिका है। कर्मचारियों की मेहनत और जिम्मेदारी के चलते ही स्वच्छ उन्नाव के संकल्प को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में भी सफाई कर्मियों को सुबह और देर तक अलग-अलग स्थानों पर काम करना पड़ता है। ऐसे में उनकी सुरक्षा और सुविधाओं का ध्यान रखना जरूरी है। इसी उद्देश्य से उन्हें गर्म वर्दी और सुरक्षा किट उपलब्ध कराई गई है, जिससे मौसम की कठिन परिस्थितियों में भी वे सुरक्षित रहकर अपना काम कर सकें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कर्मचारियों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण को नगर पालिका की प्राथमिकताओं में शामिल रखा गया है।

नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता भानू मिश्रा और पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रवीण मिश्रा भानू ने कर्मचारियों को दीपावली की मिठाई, सर्दी के मौसम में काम आने वाली वर्दी और सुरक्षा किट वितरित की। कार्यक्रम में कर्मचारियों को केवल सामग्री वितरित करने तक ही आयोजन सीमित नहीं रहा, बल्कि उनके साथ बैठकर बातचीत भी की गई। प्रवीण मिश्रा भानू सफाई कर्मचारियों के बीच पहुंचे और उनके साथ बैठकर चाय-नाश्ता किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों का हालचाल जाना और उनकी जिम्मेदारियों को लेकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि शहर को साफ-सुथरा रखने में सफाई मित्रों का योगदान सबसे महत्वपूर्ण है। जब लोग सुबह अपने घरों में आराम कर रहे होते हैं, उस समय सफाई कर्मचारी सड़कों और गलियों को स्वच्छ बनाने में जुटे रहते हैं। त्योहारों के दौरान भी उनकी ड्यूटी जारी रहती है। ऐसे में उनके योगदान को याद करना और उन्हें सम्मान देना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मेहनत से ही शहर की स्वच्छता व्यवस्था चलती है। उनके बिना स्वच्छ और सुंदर शहर की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने सभी सफाई मित्रों और उनके परिवारों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए त्योहार की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिकारियों और सभासदों ने भी सफाई मित्रों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान ईओ राम आसरे कमल, सभासद, ब्रजेश पांडेय मनीष शुक्ला, मीरा आर्या, मोनिका सिन्हा, मीनू देवी, निशेष जायसवाल, दीपक दीक्षित, दिलशाद, राकेश शाहू, राजा यादव, अराफात बेग समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन