Sat 19 Sep 2026

ब्रेकिंग

बकाया कर जमा कराने में उन्नाव पालिका को मिली रफ्तार

डिवाइडर से हटे अवैध यूनीपोल, 28 पर चला बुलडोजर

युवक पकड़ा

कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

झारखंड से अफीम लेकर बिक्री करने पंजाब जा रहे : तीन तस्कर एक किलो 6,57 ग्राम अफीम के साथ बरेली में गिरफ्तार,चौथा फरार!

मुनीश गुप्ता

Sat, Nov 8, 2025
Post views : 606

उत्तर प्रदेश के बरेली में थाना बारादरी पुलिस ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद एक किलो 657 ग्राम अफीम की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 40 लाख रुपये)बताई गई है।तस्करों के कब्जे से दो मोटर साइकिलें,दो मोबाइल फोन और ₹5710 नकद की नकदी बरामद कर जब्त किए गए हैं।बरेली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में राजेश कश्यप व सतीश कश्यप उक्त दोनों ग्राम ढका थाना विशारतगंज निवासी और सतेन्द्र कश्यप ग्राम ताजपुर नवदिया,थाना भमौरा निवासी शामिल हैं।पुलिस अनुसार तीनों आपस में मित्र/साथी हैं वहीं चौथा साथी अजय सिंह जो कि गिरोह का मुख्य सरगना बताया जा रहा है जो मौके से फरार हो गया।अजय की तलाश कर करते हुए पुलिस दबिश दे रही है।पुलिस ने जांच में खुलासा किया है कि गिरोह के सदस्यों ने इससे पहले भी झारखंड से अफीम लाकर पंजाब में बेचने का कार्य किया था जिसमें अच्छा मुनाफा कमाया था।भारी मुनाफे की लत के चलते उन्होंने बड़ी मात्रा में अफीम खरीदकर लेजाने की योजना बनाई जिसके चलते झारखंड के पलामू रेलवे स्टेशन के बाहर से एक अज्ञात व्यक्ति से अफीम ली गई थी।

तस्करों ने बताया कि अफीम में कॉम्पलान समेत आदि पाउडर मिलाकर मात्रा बढ़ाई जाती थी फिर उसे डबल डेकर बस द्वारा अँधेरे का फायदा उठाते हुए पंजाब भेजा जाता था।इस बार भी शातिरों ने यही योजना बनाई थी किन्तु शातिरों की योजना पर पुलिस ने पानी फरते हुए तीनों शातिरों को धर दबोचा।गिरफ्तार करने बाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धनंजय पांडेय,चौकी प्रभारी मनीष भारद्वाज,सौरभ तोमर, हेड कांस्टेबल आशीष मिश्रा, साबिर अली,विनोद कुमार, कांस्टेबल सिद्धांत चौधरी, आदित्य प्रताप सिंह व चालक मुकेश कुमार शामिल रहे।पुलिस ने बताया कि तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18/29 व बीएनएस की धारा 112 के तहत मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी अजय की गिरफ्तारी के लिए टीमें भेजी गई हैं।थाना बारादरी पुलिस की बड़ी सफलता से अंतरराज्यीय मादक पदार्थ गिरोह को बड़ा झटका लगा है।बरेली पुलिस के हाँथ यह बड़ी कामयाबी लगी है जिसमें 40 लाख की अफीम के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है!

Tags :

Uttar Pradesh news

Breaking news

Police action

Bareilly police action

Bareilly breaking

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन