Sun 20 Sep 2026

ब्रेकिंग

महिला को बंधक बनाया, पांच लाख मांगे

ढोल-नगाड़ों के साथ गंगा घाट पहुंचे श्रद्धालु

बकाया कर जमा कराने में उन्नाव पालिका को मिली रफ्तार

डिवाइडर से हटे अवैध यूनीपोल, 28 पर चला बुलडोजर

युवक पकड़ा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

अज्ञात वाहन की आमने-सामने हुई भिड़ंत : दो गंभीर रूप से घायल,अज्ञात वाहन हुआ फरार

THE LUCKNOW TIMES

Sun, Apr 19, 2026
Post views : 513

बरेली जनपद में फतेहगंजपूर्वी थाना क्षेत्र अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मुरारी कोल्ड स्टोर के सामने रात्रि 9:00 बजे करीब फतेहगंजपूर्वी की ओर से फरीदपुर जा रही पल्सर बाइक और अज्ञात वाहन में हुई तेज धमाके के साथ हुई जबरदस्त भिड़ंत में पल्सर मोटरसाइकिल सवार इंद्रपाल पुत्र रामचंद्र उम्र 35 वर्ष और गौतम पुत्र रमेश उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम खितौआ-कसरक थाना कटरा जनपद शाहजहांपुर दूर जा गिरे जो गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एक अन्य साफ बच गया किन्तु मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई घटना के बाद अज्ञात वाहन सवार मौका पाते ही मौके से फरार हो गया।

मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई जबरदस्त भिड़ंत की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को देखकर एंबुलेंस को बुलाया।एंबुलेंस द्वारा दोनों घायलों को इलाज हेतु बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायलों की बुरी तरह क्षतिग्रस्त पल्सर मोटरसाइकिल को थाना पुलिस ने मुरारी कोल्ड स्टोर में खड़ा करवा दिया।

लोगों ने बताया कि सामने से आए किसी अज्ञात वाहन ने फरीदपुर की ओर जा रही मोटरसाइकिल युपी 27 बीसी 2717 की जबरदस्त भिड़ंत में पल्सर मोटर साइकिल सवार दो लोग घायल हुए हैं जिन्हें एंबुलेंस द्वारा बरेली के निजि अस्पताल भेज दिया गया है जबकि तीसरा साफ बच गया।

Tags :

Breaking

Bareilly accident news

Accident news Uttar Pradesh

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन