विधायक बोले रक्षा, सम्मान और सुरक्षा के लिए सदैव बहनों के साथ ब्यूरो : विधायक बोले रक्षा, सम्मान और सुरक्षा के लिए सदैव बहनों के साथ ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर
आसिम अज़ीज़
Fri, Aug 28, 2026
विधायक बोले रक्षा, सम्मान और सुरक्षा के लिए सदैव बहनों के साथ
ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर
रामपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर सामाजिक एकता और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। शहर की हिंदू-मुस्लिम बहनों ने शहर विधायक आकाश सक्सेना की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की। बहनों ने उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की भावनाओं को साझा किया।
इस अवसर पर विधायक आकाश सक्सेना ने बहनों से रक्षासूत्र बंधवाकर उनका आशीर्वाद लिया और उनकी रक्षा, सम्मान एवं सुरक्षा के लिए सदैव खड़े रहने का संकल्प लिया। विधायक ने कहा कि बहनों का मिला अपार प्रेम और स्नेह उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करने वाला पर्व ही नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, विश्वास और सामाजिक सौहार्द का भी प्रतीक है।उन्होंने कहा कि रामपुर की गंगा-जमुनी तहजीब इसकी सबसे बड़ी पहचान है। अलग-अलग धर्म और समुदाय के लोग एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनकर सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर हिंदू-मुस्लिम बहनों द्वारा एक साथ रक्षासूत्र बांधना आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश देता है। विधायक ने कहा कि बहनों के सम्मान और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रत्येक भाई की है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ रहने का आह्वान किया। इस दौरान बहनों ने विधायक को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Tags :
Rampur news
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन