: पीड़ित की ठगी गई पूरी रकम पुलिस ने कराई वापस
Wed, Jul 30, 2025
पीड़ित ने पुलिस का आभार व्यक्त किया
सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान
उन्नाव। एसपी दीपक भूकर के निर्देशन में उन्नाव पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार पीडित के नौ हजार रुपये वापस कराया। ठगी गई रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि थाना कोतवाली सदर पुलिस और साइबर थाना टीम द्वारा साइबर सेल की त्वरित कार्यवाही के चलते सदर कोतवाली क्षेत्र के कैथियाना मोहल्ले के रहने वाले आवेदक अतुल के खाते से निकाली गयी धनराशि 9000/- रुपये को आवेदक खातें में वापस कराया गया। 4 जुलाई 2025 को गूगल के माध्यम से आवेदक अतुल के खाते से कुल निकाली गयी धनराशि 9000/- रुपये के सम्बन्ध मे आनलाइन शिकायत की गयी थी।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में साइबर थाना एवं थाना सदर कोतवाली ने साइबर सेल द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए बुधवार यानि 30 जुलाई 2025 को आवेदक के खाते से निकाली गयी धनराशि 9000/- रुपये को आवेदक के खातें में वापस करायी गयी। रकम खाते में वापस आ जाने के बाद आवेदक अतुल ने पुलिस अधीक्षक उन्नाव, सदर कोतवाली एंव पुलिस साइबर सेल थाना का आभार व्यक्त किया है। इस कार्रवाही में प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह, अपराध निरीक्षक राजेश यादव और महिला आरक्षी सोनिया शर्मा की टीम शामिल रही।
: अघोषित बिजली कटौती को लेकर सपा नेताओं ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Wed, Jul 30, 2025
ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की समस्या: अंकित परिहार
सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान
उन्नाव। अघोषित बिजली कटौती सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर सपा नेता अंकित सिंह परिहार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के उपजिलाधिकारी बीघापुर को ज्ञापन सौंपा। बिजली कटौती सहित कई समस्याओं के मुद्दे पर बुधवार को समाजवादी पार्टी नेताओं ने एसडीएम रणवीर सिंह से मुलाकात की। इस दौरान सपा नेताओं ने बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की।
भगवंतनगर विधानसभा से सपा के पूर्व प्रत्याशी अंकित सिंह परिहार ने ज्ञापन सौंपने के दौरान कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की स्थिति बेहद खराब है। धान की रोपाई के समय किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। इससे उनकी फसलें खराब हो रही हैं। लेकिन जनप्रतिनिधि और जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। अंकित परिहार ने कहा कि उमस भरी गर्मी के दौर में वर्तमान समय से अघोषित बिजली कटौती चरम पर है। आम जनमानस त्राहि-त्राहि कर रहा है, ऐसे में बिजली आपूर्ति ठीक करने के साथ ही बिजली के बिलों को भी माफ किया जाए। इस दौरान नाला सफाई की भी मांग हुई, बारिश के मौसम आ गया है लेकिन कई इलाकों में अभी तक नाला सफाई नहीं हुई। ऐसे में बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है। उन्होनें चेतवानी देते हुए कहा कि बिजली व्यवस्था मे जल्द सुधार नही हुआ तो समाजवादी पार्टी क्षेत्र में जनआंदोलन करेगी।
ज्ञापन लेते हुए एसडीएम रणवीर सिंह ने समस्याओं के जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द बिजली और अन्य समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा ताकि आम जनमानस को किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना हो।
ज्ञापन सौंपने वालों में विधानसभा अध्यक्ष ओम प्रकाश पासवान, जिला उपाध्यक्ष रूप नारायण पटेल, जिला सचिव श्रीनारायण पाल शामिल थे। इसके अलावा पूर्व जिला पंचायत सदस्य फूलचंद्र पासवान, पप्पू चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष शिवनारायण गौड़ और विजय यादव भी मौजूद थे।
: नपा अध्यक्षा कौमुदी पाण्डेय ने नगरीय सुविधा दिवस में सुनी समस्याएं
Tue, Jul 29, 2025
बिजली, सड़क, पेयजल और जल निकासी सहित समस्याओं का हुआ निस्तारण
सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान✍️
उन्नाव। नगर पालिका परिषद गंगाघाट में मंगलवार को नगरीय सुविधा दिवस का आयोजन अध्यक्ष कौमुदी पाण्डेय और ईओ मुकेश मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया। इसमें नगर वासियों की विभिन्न समस्याओं को सुना गया और संबंधित समस्याओं का निराकरण भी तत्काल किया गया। अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि नगर वासियों की पानी बिजली सड़क प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, जल निकासी आदि विभिन्न प्रकार की समस्याओं को लेकर लोग आते हैं और उनका तुरंत निराकरण मौके पर ही करा दिया जाता है।
गंगाघाट नगरपालिका अध्यक्षा कौमुदी पाण्डेय ने कहा कि शासन की मंशानुरूप नगर पालिका में नगरीय सुविधा दिवस आयोजित करने का फैसला किया गया है। हर माह के अंतिम मंगलवार को यह "नागरिक सुविधा दिवस" हो रहा है। यह यहां की जनता के लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध हो रहा है सभी को एक ही जगह अपनी समस्याओं का समाधान मिल जाता है। शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिया जा रहा है जिनकी जो समस्याएं होती हैं उन्हें यहां सुनकर संबंधित विभागीय अधिकारियों से निस्तारित कराया जाता है।इस अवसर पर अध्यक्षा कौमुदी पाण्डेय ने नपा के अधिकारियों को फिल्ड पर जाकर जनता से जुड़ी समस्याओं को तुरंत निस्तारण करने का निर्देश दिया।