Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

जीएनआरएफ ने राहगीरों को पिलाया शर्बत

छह आरोपियों की 1.56 करोड़ की संपत्ति कुर्क

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय में किया प्रदर्शन

पट्टा और आवास की मांग

लूट और धमकी का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

सर्वप्रथम भुगतान करने बाली द्वारिकेश चीनी मिल : गन्ना किसानों के खातों में भेजे 20 करोड़ 72 लाख 93 हजार

मुनीश गुप्ता

Tue, Dec 23, 2025
Post views : 349

उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल जनपद के फरीदपुर तहसील क्षेत्र में स्थित सर्वप्रथम भुगतान करने बाली द्वारिकेश चीनी मिल को पेराई सत्र 2025-26 में 9,दिसंबर से 15 दिसम्बर तक का भुगतान किसानों द्वारा आपूर्ति किए गए गन्ना मूल्य का भुगतान रुपए 20 करोड़ 72 लाख 93 हजार समिति द्वारा उपलब्ध कराए गए गन्ना किसानों के संबंधित बैंक खातो में 22 दिसंबर को भेजा गया है।सर्वप्रथम और सर्वाधिक भुगतान पाकर किसानों के चेहरे खिल उठे कई किसानों ने खुशी जाहिर करते हुए एक दूसरे को मिठाई फल आदि खिलाये।द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज प्रबंधन ने पत्र के माध्यम से बताया है कि 2025-26 के गन्ना पेराई सत्र में अब तक गन्ना किसानों के खातों में 10591 करोड़ 99 लाख रुपए का कुल भुगतान भेजा जा चुका है।मिल प्रबंधन ने किसानों से अनुरोध करते हुए कहा है कि किसान बन्धु चीनी मिल द्वारा चलाई जा रही आकर्षक विकास योजना का लाभ उठाते हुए अधिक से अधिक क्षेत्र में गन्ने की बुवाई करें साथ ही अनुरोध किया है कि अपनी चीनी मिल को साफ-सुथरा एवं ताजा गन्ना ही आपूर्ति करें।द्वारिकेश चीनी मिल के लिए किसानों का हित ही सर्वोपरि है तथा समय से किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान करने के लिए प्रतिबद्ध है।चीनी मिल प्रबन्धन द्वारा किसानों को सलाह दी गई है कि कम तापमान में पौधे गन्ने की कटाई न करें अन्यथा पेड़ी में फुटाव नहीं होगा।द्वारिकेश शुगर इण्डस्ट्रीज लि0,प्रबंधन ने समस्त गन्ना किसानों को यह विश्वास दिलाया है कि आपके क्षेत्र में विकास एवं किसान भाईयों की सामाजिक एवं आर्थिक उन्नति के लिये सदैव तत्पर है और रहेगी ताकि हमारे गन्ना किसान बन्धु अधिक से अधिक लाभ कमा सकें।

Tags :

Breaking Bareilly

Munish Gupta breaking

Ganna factory

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन