Wed 04 Nov 2026

ब्रेकिंग

सफीपुर में सपा की चुनावी तैयारी का दिखा उत्साह

आज भी नहीं मिला कब्जा

कथा में भीड़ का फायदा उठाकर कानपुर की महिला को बनाया निशाना

नागफनी थाने के प्रभारी मनीष सक्सेना व उनकी टीम ने किया अवैध पटाखा फैक्टरी का किया भंडाफोड़,

टावर की बाउंड्रीवाल में सज रही थी जुए की फड़, सात गिरफ्तार

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

सड़क हादसा : अज्ञात वाहन की टक्कर से 21 वर्षीय युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, May 2, 2026
Post views : 310

उन्नाव। अचलगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की जिंदगी बदल दी। पंडित ढाबा के पास पैदल जा रहे 21 वर्षीय युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान गणेश खेड़ा गांव निवासी अंकुश यादव के रूप में हुई है। अंकुश एक निजी कंपनी में काम करते थे और रोज की तरह ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, वाहन की रफ्तार काफी तेज थी और टक्कर मारने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की कोशिश की और युवक को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अंकुश अपने परिवार में दूसरे नंबर पर थे और पिता के निधन के बाद घर की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। उनकी अचानक मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां एक लापरवाही किसी की पूरी जिंदगी छीन लेती है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन