Tue 23 Jun 2026

ब्रेकिंग

जीआरपी जवान ने कंधे पर उठाकर पहुंचाया अस्पताल

महापौर ने आश्वस्त किया किसी भी वैध खोखा धारक को नहीं हटाया जाएगा

16 किलोमीटर तक नहीं मिला सीसीटीवी, फिर भी पुलिस ने खोला लूटकांड का राज; तीन बदमाश गिरफ्तार

रवि चौधरी को सौंपा ज्ञापन, बोले- ई-पंजीकरण से छिनेगा रोजगार; ओपी राजभर से दखल की मांग

फिल्मी सितारों ने किया चेंजओवर,5 मिनट ठहराव के बाद चॉपर से मुरादाबाद रवाना

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

सर्वप्रथम भुगतान करने बाली द्वारिकेश चीनी मिल : ने गन्ना किसानों के खातों में फिर भेजे 18 करोड़ 06,लाख 76 हजार

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Jan 6, 2026
Post views : 368

उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल जनपद के फरीदपुर तहसील क्षेत्र में स्थित सर्वप्रथम भुगतान करने बाली द्वारिकेश चीनी मिल को पेराई सत्र 2025-26 में 23 दिसंबर से 29 दिसम्बर तक का भुगतान किसानों द्वारा आपूर्ति किए गए गन्ना मूल्य का भुगतान रुपए 18 करोड़ 06,लाख 76 हजार का भुगतान फरीदपुर,बरेली, बीसलपुर,तिलहर,बदायूँ,भोजीपुरा,बहेड़ी,नबाबगंज,पीलीभीत,समितियों द्वारा उपलब्ध कराए गए गन्ना किसानों के संबंधित बैंक खातो में सोमवार 5 जनवरी को भेज दिया गया है।

सर्वप्रथम व सर्वाधिक भुगतान पाकर किसानों में खुशहाली का माहौल है।द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज प्रबंधन ने पत्र के माध्यम से बताया है कि 2025-26 के गन्ना पेराई सत्र में अब तक गन्ना किसानों के खातों में द्वारिकेश अंतर्गत समितियों द्वारा खरीदे गए गन्ने का 143 करोड़ 06,लाख 83 हजार रुपए का कुल भुगतान भेजा जा चुका है।

द्वारिकेश इकाई प्रमुख एके त्यागी ने किसानों से अनुरोध करते हुए कहा है कि किसान बन्धु चीनी मिल द्वारा चलाई जा रही आकर्षक विकास योजना का लाभ उठाएँ और अधिक से अधिक क्षेत्र में गन्ने की बुवाई करें।इसके साथ ही अनुरोध किया है कि चीनी मिल को साफ-सुथरा एवं ताजा गन्ना ही आपूर्ति करें।द्वारिकेश चीनी मिल प्रबंधन के लिए किसानों का हित ही सर्वोपरि है जो समयँ से गन्ना किसानों का मूल्य भुगतान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

चीनी मिल प्रबन्धन ने किसानों को सलाह दी है कि कम तापमान में पौधे गन्ने की कटाई न करें अन्यथा पेड़ी में फुटाव नहीं होगा।द्वारिकेश शुगर इण्डस्ट्रीज लि0,प्रबंधन ने समस्त गन्ना किसानों को यह विश्वास दिलाया कि आपके क्षेत्र में विकास एवं किसान भाईयों की सामाजिक एवं आर्थिक उन्नति के लिये सदैव तत्पर है और रहेगी ताकि गन्ना किसान बन्धु अधिक से अधिक लाभ कमा सकें।

Tags :

Bareilly news

Breaking Bareilly

Uttar Pradesh news

The Lucknow Times

Lucknow Times

Fareedpur sugar mil

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन