Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

द्वारिकेश प्रबंधन ने हरी झण्डी दिखाकर बसंन्त कालीन गन्ना बुवाई : एवं पेड़ी जागरूकता मोटरसाईकिल रैली को रबाना किया

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Feb 17, 2026
Post views : 426

उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल जनपद की फरीदपुर तहसील क्षेत्र में स्थित द्वारिकेश शुगर मिल के अनिल कुमार त्यागी वरिष्ठ अधिशासी उपाध्यक्ष ने अधिनिश्तों समेत मिल प्रांगण से प्रातः 8.00 बजे बसंन्त कालीन गन्ना बुवाई एवं पेड़ी जागरूकता मोटरसाईकिल रैली को हरी झण्डी दिखाकर रखाना किया इस मौके पर पवन कुमार चतुर्वेदी मुख्य महाप्रबन्धक (गन्ना)दिनेश कुमार शर्मा उपमहा प्रबन्धक (गन्ना विकास)उपेन्द्र उपाध्याय सहायक महाप्रबन्धक (गन्ना)सर्वेश कुमार शर्मा सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति फरीदपुर और आलोक मिश्रा ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक फरीदपुर समेत विभिन्न कर्मी शामिल रहे।

श्री त्यागी ने बताया कि रैली का मुख्य उददेश्य बसंतकालीन गन्ना बुवाई अन्तगंत नई तकनीकि विधि से गन्ने की बुवाई करने व नवीन प्रजातियों के गन्ना बीज की व्यवस्था चीनी मिल द्वारा दिए जाने के साथ विभिन्न सुविधाएँ/अनुदान कर पेड़ी प्रबन्धन द्वारा जानकारी का विस्तार करने को रैली का आयोजन किया गया जो 148 गाँवो में भ्रमण कर पहुँची।

अनिल कुमार त्यागी वरिष्ठ अधिशासी उपाध्यक्ष एवं पवन कुमार चतुर्वेदी ने कृषक भाईयों से अनुरोध करते हुए कहा कि अधिक से अधिक क्षेत्रफल में उन्नतिशील प्रजातियों की बुवाई कर गन्ना किसान लाभ कमायें तथा बुवाई हेतु बीज अभी से सुरक्षित कर लें यदि अपने पास गन्ने का वीज न हो तो पास-पड़ोस के गाँव अथवा रिश्तेदार को व्याना-वट्टा देकर बीज अवश्य रुकवा लें और चीनी मिल द्वारा चलाई जा रही गन्ना विकास योजना अन्तर्गत अनुदान का लाभ उठाएँ इसके लिए द्वारिकेश प्रबंधन सदैव तत्पर है।

Tags :

Bareilly news

Bareilly sugar mil

Sugar mil Bareilly

The Lucknow

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन