Sat 13 Jun 2026

ब्रेकिंग

'स्वच्छता सेवा पखवाड़ा' के तहत प्रबुद्ध जन संवाद आयोजित,

चार लोगों की मौत

बुद्धि विहार में देश का पहला वॉर मेमोरियल तैयार; सीएम-रक्षा मंत्री करेंगे उद्घाटन

हादसा या कुछ और? पुलिस कर रही जांच

कमरे में मिला शव

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

रामगंगानगर में बनेगा यूपी का पहला हाईटेक मीडिया टावर : बरेली को मिलेगा ग्लोबल लुक,सिंगापुर स्टाइल मीडिया टावर

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Feb 5, 2026
Post views : 445

उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल जनपद को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में एक यह बड़ा कदम उठाया जा रहा है जो बरेली विकास प्राधिकरण (BDA)शहर में एक अत्याधुनिक हाईटेक मीडिया टावर निर्माण की तैयारी कर रहा है जो उत्तर प्रदेश में इस तरह का पहला प्रोजेक्ट साबित होगा।प्रस्तावित मीडिया टावर सिर्फ डिजिटल सूचना का माध्यम ही नहीं बनेगा बल्कि शहर की सुंदरता, आधुनिक पहचान और पर्यटन को भी नई ऊंचाई देगा।

रामगंगानगर में बनेगा मीडिया टावर बीडीए अधिकारियों अनुसार इस हाईटेक मीडिया टावर को रामगंगानगर आवासीय योजना के सेक्टर-7 में स्थापित किया जाएगा जो 2.5 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाला यह टावर डिजाइन के मामले में अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा।टावर में ढलानदार(स्लोपिंग)एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी जो सिंगापुर जैसे आधुनिक शहरों की याद दिलाएगी।लगभग 11 मीटर ऊंचे इस टावर में करीब 8 मीटर का विशाल डिस्प्ले एरिया होगा जिसपर हाई-डेफिनिशन कंटेंट प्रसारित किया जा सकेगा।

5000 एलईडी लाइट्स से रोशन होगा रात का अँधेरा मीडिया टावर में करीब 5,000 हाईटेक एलईडी लाइट्स लगाई जाएंगी जो विशेष फ्लिकर इंफेक्ट के साथ रात के अँधेरे में शहर को आकर्षक रोशनी से जग मगाएंगी।यह टावर आने बाले समयँ में बरेली का एक नया लैंडमार्क भी बन सकता है।

सरकारी योजनाओं और विज्ञापनों का प्रसारण इस टावर के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं समेत जरूरी सूचनाओं और डिजिटल विज्ञापनों का प्रसारण भी किया जाएगा।बीडीए का मानना है कि इससे न सिर्फ जनता को जानकारी मिलेगी बल्कि प्राधिकरण को अच्छा राजस्व भी प्राप्त होगा।

इन्फोटेनमेंट हब के रूप में विकास प्रशासन इस मीडिया टावर को एक आधुनिक इन्फोटेनमेंट हब के रूप में विकसित करने की योजना बना रहा है।जिसके संचालन और निगरानी के लिए एक स्मार्ट कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा, जहां से कंटेंट को कंट्रोल किया जाएगा।बीडीए उपाध्यक्ष डॉ.मणिकंदन ए,ने बताया कि परियोजना की रूपरेखा तैयार हो चुकी है और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।यह प्रोजेक्ट आने वाले समय में उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों के लिए भी मॉडल प्रोजेक्ट साबित हो सकता है।

Tags :

Breaking Bareilly

The Lucknow Times

Bareilly breaking

Times of Lucknow

UTTAR pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन