Tue 23 Jun 2026

ब्रेकिंग

जीआरपी जवान ने कंधे पर उठाकर पहुंचाया अस्पताल

महापौर ने आश्वस्त किया किसी भी वैध खोखा धारक को नहीं हटाया जाएगा

16 किलोमीटर तक नहीं मिला सीसीटीवी, फिर भी पुलिस ने खोला लूटकांड का राज; तीन बदमाश गिरफ्तार

रवि चौधरी को सौंपा ज्ञापन, बोले- ई-पंजीकरण से छिनेगा रोजगार; ओपी राजभर से दखल की मांग

फिल्मी सितारों ने किया चेंजओवर,5 मिनट ठहराव के बाद चॉपर से मुरादाबाद रवाना

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

अरोड़ा रिसॉर्ट में लगा तांता : सांसद साक्षी महाराज को दी गई जन्मदिन की बधाई

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Jan 12, 2026
Post views : 206

भाजपा नेता प्रखर गुप्ता, प्रदीप सिंह और पवन सिंह ने शाल, पटिका और गुलदस्ता भेंट कर किया सम्मान

उन्नाव। सांसद डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज के जन्मदिन पर शनिवार को सुबह से उन्हें शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। जिले के जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और समर्थक लगातार उनसे मुलाकात कर बधाई देते नजर आए। इसी क्रम में सदर विधायक पंकज गुप्ता के पुत्र प्रखर गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि प्रदीप सिंह और पवन सिंह ने कब्बाखेडंसा स्थित अरोड़ा रिसॉर्ट पहुंचकर सांसद से भेंट की और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान सांसद साक्षी महाराज को शाल, पटिका और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जिले में विकास कार्यों को लगातार गति मिली है। वक्ताओं ने कहा कि सांसद ने हमेशा जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी है और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई है। इस अवसर पर माहौल आत्मीय रहा। जनप्रतिनिधियों और समर्थकों ने सांसद के साथ संवाद किया और उनके सरल स्वभाव तथा सहज कार्यशैली की सराहना की। लोगों का कहना था कि सांसद साक्षी महाराज आमजन से सीधे संवाद करते हैं और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं। जन्मदिन की शुभकामनाओं के बीच सांसद साक्षी महाराज ने सभी आगंतुकों और शुभचिंतकों का आभार जताया।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन