Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

“प्रधानमंत्री का अपमान बर्दाश्त नहीं” : भाजपा ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, May 14, 2026
Post views : 176

सदर विधायक पंकज गुप्ता बोले, देश की भावनाओं से जुड़ा है प्रधानमंत्री का पद

उन्नाव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म नजर आया। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र लोधी के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, महिला मोर्चा की सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहीं। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। पार्टी पदाधिकारियों ने इसे केवल राजनीतिक बयानबाजी नहीं, बल्कि देश के सर्वोच्च लोकतांत्रिक पद का अपमान बताया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सांसद से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग उठाई। कलेक्ट्रेट परिसर में जुटे भाजपा नेताओं का कहना था कि लोकतंत्र में विरोध और आलोचना स्वाभाविक है, लेकिन जनप्रतिनिधियों की भाषा संयमित और जिम्मेदार होनी चाहिए। नेताओं ने कहा कि राजनीतिक मतभेदों को व्यक्तिगत टिप्पणी और अशोभनीय शब्दों तक ले जाना लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले नेता हैं। उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करना करोड़ों लोगों की भावनाओं को आहत करने जैसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज करा रहे हैं और भविष्य में भी इस तरह की टिप्पणियों का जवाब जनआंदोलन के माध्यम से दिया जाएगा। प्रदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा की भी सक्रिय भागीदारी रही। महिला नेताओं ने सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा बनाए रखने पर जोर दिया। प्रियंका शुक्ला और साधना दीक्षित समेत कई पदाधिकारियों ने कहा कि जनता अपने प्रतिनिधियों से संयमित आचरण की अपेक्षा करती है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मंचों पर इस्तेमाल होने वाले शब्द समाज में भी असर डालते हैं, इसलिए नेताओं को अपने वक्तव्यों को लेकर अधिक जिम्मेदार होना चाहिए। विरोध प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और पूरे कार्यक्रम पर नजर बनाए रखी। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। भाजपा नेताओं ने राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपते हुए मामले में संज्ञान लेने की मांग की।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन