Fri 06 Nov 2026

ब्रेकिंग

जेवर और मोबाइल ले गए चोर

ठहाकों से गूंजा स्टेडियम

मकान बेचने के नाम पर ढाई लाख की धोखाधड़ी

युवाओं को वोट की ताकत समझाने पहुंचीं श्वेता मिश्रा

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जिला कार्यालय मुरादाबाद पर मासिक बैठक आयोजित

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

नहर पट्टी पर महिला से मारपीट : बाल पकड़कर गिराया

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Oct 6, 2026
Post views : 113

बचाने पहुंचे राहगीरों को देख धमकी देते हुए भागे आरोपी, पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज

उन्नाव। आसीवन थाना क्षेत्र में खेत से शौच कर लौट रही महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि नहर पट्टी पर पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने महिला के बाल पकड़कर उसे जमीन पर गिरा दिया और लात-घूंसों से पीटा। शोर सुनकर राहगीरों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने महिला के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रसूलाबाद निवासी श्रीकृष्ण शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनकी शादीशुदा बेटी आशा शर्मा एक बच्चे की मां है। एक अक्तूबर की शाम करीब छह बजे वह घर से नहर पट्टी के पास खेत में शौच के लिए गई थी। लौटते समय नहर पट्टी पर विमलेश कुमार यादव, छुन्नू और उसका बेटा दिलीप उर्फ गोलू निवासी नुरुल्लानगर सफेद दोपहिया वाहन से वहां पहुंचे। आरोप है कि विमलेश ने आशा के बाल पकड़कर उसे गिरा दिया और मारपीट शुरू कर दी। तहरीर के अनुसार मारपीट में आशा को चोटें आईं। आरोपियों ने जान से मरवाकर फेंक देने की धमकी भी दी। राहगीरों को आता देखकर आरोपी गालीगलौज और धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पीड़ित परिवार ने पूर्व में अंजली यादव पर भी घर में घुसकर परिवार के लोगों को उठवा लेने और हाथ-पैर तोड़ने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन