Mon 29 Jun 2026

ब्रेकिंग

चार और मकान ढहे; मुआवजे को लेकर उठे सवाल

सीएम योगी के मुरादाबाद दौरे से पहले महापौर विनोद अग्रवाल ने परखीं तैयारियां

गायब होने से परिवार में मचा कोहराम

दोस्तों संग गया था घाट

78 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन : मिड टाउन क्लब में रक्तदान शिविर का आयोजन, एसपी सिटी ने बढ़ाया रक्तदाताओं का हौसला

आलम वारसी

Sun, Apr 19, 2026
Post views : 186

मुरादाबाद। सिविल लाइन स्थित मिड टाउन क्लब में शनिवार को समाज सेवा की अनूठी मिसाल देखने को मिली। यहां अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस पुनीत कार्य में मुख्य अतिथि के रूप में एसपी सिटी कुमार विजय सिंह और वरिष्ठ समाजसेवी सलिल सक्सेना ने शिरकत की। दोनों अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और उनके जज्बे की सराहना की। एसपी सिटी ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। आपका दिया हुआ रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना (एडवोकेट) ने कहा, "रक्तदान वास्तव में महादान है। इससे न केवल दूसरों का जीवन बचता है बल्कि स्वयं दाता को भी इसके कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। रक्तदान करने से शरीर में नया खून बनता है और कई बीमारियों का खतरा कम होता है।"

उन्होंने अपील की कि हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। शिविर में युवाओं और गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं में खासा उत्साह नजर आया।

शिविर में एकत्र हुए रक्त को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में जरूरतमंद मरीजों के लिए भेजा जाएगा। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी शुभम आदि लोगों का ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सदस्यों का भी विशेष योगदान रहा।

Tags :

मुरादाबाद।।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन