Fri 06 Nov 2026

ब्रेकिंग

जेवर और मोबाइल ले गए चोर

ठहाकों से गूंजा स्टेडियम

मकान बेचने के नाम पर ढाई लाख की धोखाधड़ी

युवाओं को वोट की ताकत समझाने पहुंचीं श्वेता मिश्रा

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जिला कार्यालय मुरादाबाद पर मासिक बैठक आयोजित

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

सपा संभावित प्रत्याशी पूनम सेन ने पदाधिकारियों-नेताओं का स्वागत : बूथ स्तर के संगठन को मजबूत करने समेत मिशन 2027 के संकल्प को सफल बनाने संकल्प दिलाया।

मुनीश गुप्ता

Sun, Oct 11, 2026
Post views : 240

बरेली।समाजवादी पार्टी की संभावित प्रत्याशी एवं 122 विधानसभा क्षेत्र फरीदपुर नेत्री पूनम सेन के नेतृत्व में होटल चियर रॉयल बरेली में जिला एवं महानगर कार्यकारिणी अभिनंदन स्वागत समारोह का आयोजन किया गया जहाँ कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का फूलमाला/पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी मिशन 2027 को एकजुट होकर सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया गया।

समारोह में पूनम सेन ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को समाजवादी पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया।वहीं उन्होंने आह्वान किया कि सभी साथी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर जनता के बीच काम करें और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूर्ण जिम्मेदारी से कार्य करें।इसके अलावा उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है सभी को मिलकर सपा राष्ट्रीयध्यक्ष अखिलेश यादव के हाँथों को मजबूत बनाने का काम करें।पूनम सेन ने मिशन 2027 को लेकर एकजुटता का संदेश देते हुए अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य एवं आह्वान के साथ समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा तथा जनहित मुद्दों को जन-जन तक पहुँचाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी संस्थापक एवं धरतीपुत्र श्रद्धेय नेता मुलायम सिंह यादव के संघर्ष और समाजवादी विचारधारा समेत सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को याद किया गया। उनके विचारों से प्रेरणा लेकर संगठन में भाईचारा एकता और जनसेवा की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

समारोह में सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप,महानगरध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी,नरेंद्र प्रताप मुखर्जी,राज कुमार पाल,प्यूष वर्मा,दीपक शर्मा,एवं संजीव सक्सेना समेत दर्जनों सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के समापन में उपस्थित समाजवादी साथियों ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने व क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने और मिशन 2027 के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन