Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

परिवार ने लगाए हत्या के आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

लीलौर झील में पर्यटन को मिली नई दिशा : कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने किया फैमिली ट्रेन समेत ट्रैक का शुभारंभ!

मुनीश गुप्ता

Thu, Nov 6, 2025
Post views : 320

बरेली व्यूरो मुनीश गुप्ता

उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल बरेली जनपद में पर्यटन और मनोरंजन क्षेत्र को नई ऊँचाइयों तक ले जाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम उठाया गया है। बुधवार,कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने लीलौर झील परिसर में फैमिली ट्रेन समेत ट्रैक परियोजना का विधिवत शुभारंभ किया।इस मौके पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों समेत स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम दौरान कैविनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा यह परियोजना बरेली जिले के सौंदर्यीकरण एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।वहीं उन्होंने बताया कि लीलौर झील परिसर जिले का प्रमुख पर्यटन स्थल बनाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है फैमिली ट्रेन समेत ट्रैक का शुभारंभ इसी प्रयास का एक हिस्सा है जो बच्चों परिवारों समेत पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।मंत्री ने कहा कि इस परियोजना से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और झील क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सुंदरता और स्वच्छ वातावरण के संरक्षण के साथ विकास का यह संतुलित मॉडल आने वाले समयँ में अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणा बनेगा।शुभारम्भ के मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि लीलौर झील परिसर में फैमिली ट्रेन और ट्रैक की शुरुआत से लोगों को एक नया मनोरंजन और अवकाश स्थल मिलेगा।जिसके तहत एक आकर्षक ट्रेन ट्रैक तैयार किया गया है जो झील के चारों ओर घूमता है पर्यटक पूरे क्षेत्र की प्राकृतिक व सुंदरता का आनंद ले सकेंगे।झील क्षेत्र में सौंदर्यीकरण के साथ हरित क्षेत्र के विकास सौर ऊर्जा से चलने वाले लाइट सिस्टम से बच्चों के खेलने के लिए पार्क और परिवारों को बैठने के लिए आधुनिक बेंच जैसी सुविधाएं जोड़ी जा रही हैं।पूर्ण प्रोजेक्ट ग्रीन एंड क्लीन सिटी मिशन के तहत तैयार किया गया है।मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में पर्यटन विकास के लिए ठोस कदम उठा रही है।लीलौर झील जैसे प्रोजेक्ट न केवल स्थानीय नागरिकों को मनोरंजन के साधन प्रदान करेंगे बल्कि बाहरी पर्यटकों को भी बरेली आने के लिए आकर्षित करेंगे।शुभारम्भ कार्यक्रम में डीएम अविनाश सिंह,भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न वरिष्ठ नेता आदि मौजूद रहे।स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस पहल के लिए सरकार का आभार जताया समारोह में उपस्थित नागरिकों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि लीलौर झील अब बरेली की पहचान बनेगी।इस मौके पर नगर निगम अधिकारी विकास प्राधिकरण के सदस्य,पुलिस प्रशासन के प्रतिनिधि समेत भारी संख्या में स्थानीय व क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे!

Tags :

Bareilly news

Politics news Bareilly

Politics news Uttar Pradesh

BJP news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन