डेडलिफ्ट में खिलाड़ियों ने आजमाई ताकत : चैंपियनशिप में अलग-अलग भार वर्गों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान
Sun, Sep 20, 2026
एसोसिएशन ने आगे भी बड़े आयोजन का दिया भरोसा
उन्नाव। शहर में पहली बार आयोजित डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में जिले के अलग-अलग जिम और फिटनेस सेंटरों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में सब-जूनियर से लेकर मास्टर वर्ग तक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने निर्धारित भार उठाकर अपनी तैयारी और क्षमता दिखाई। प्रतियोगिता में कई भार वर्गों में खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।66 किग्रा सब-जूनियर वर्ग में वैभव सिंह ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। करण सिंह दूसरे और नैतिक पटेल तीसरे स्थान पर रहे। इसी भार वर्ग के जूनियर मुकाबले में दीपक यादव ने बाजी मारी। संकल्प यादव दूसरे और गौरव तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में भी 66 किग्रा भार वर्ग का मुकाबला खासा रोचक रहा। वैभव सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। करण सिंह दूसरे और पुष्पेंद्र तीसरे स्थान पर रहे। मोहम्मद मोहसिन चौथे और अंकुश पांचवें स्थान पर रहे। 66 किग्रा मास्टर वर्ग में अमित पुष्कर ने प्रथम स्थान हासिल किया। 74 किग्रा भार वर्ग के सब-जूनियर मुकाबले में कुणाल शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। अनुराग वर्मा दूसरे और राज विश्वकर्मा तीसरे स्थान पर रहे। राज पटेल चौथे, अर्पित सिंह चौहान पांचवें और साहिल्या विश्वकर्मा छठे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में नितिन तिवारी पहले और अनुज यादव दूसरे स्थान पर रहे। 74 किग्रा सीनियर वर्ग में कुणाल शर्मा ने फिर बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। अनुराग वर्मा दूसरे और कुलदीप सिंह तीसरे स्थान पर रहे। आकाश चौथे और अमित पाल पांचवें स्थान पर रहे।
खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने पर जोर
चैंपियनशिप में पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शशांक शेखर सिंह सनी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने नवगठित जिला एसोसिएशन और आयोजकों को प्रतियोगिता कराने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिले में पावरलिफ्टिंग और डेडलिफ्ट के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद की जाएगी। नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा भानू ने खिलाड़ियों के जज्बे की सराहना की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस तरह की प्रतियोगिताओं को और बड़े स्तर पर आयोजित कराने का प्रयास किया जाएगा। इससे जिले के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।आयोजन के दौरान नेशनल जॉइंट सेक्रेटरी राहुल शुक्ला, अध्यक्ष राम जन्म सिंह, प्रेसीडेंट शिवम सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सौरभ द्विवेदी, प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी डॉ. मनीष सेंगर, उपाध्यक्ष स्वामी दयाल सिंह, जॉइंट सेक्रेटरी प्रतीक त्रिपाठी और राहुल कश्यप मौजूद रहे। इस दौरान निर्णायकों और प्रतियोगिता में सहयोग करने वालों को सम्मानित किया गया।
Tags :
Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन