Fri 06 Nov 2026

ब्रेकिंग

जेवर और मोबाइल ले गए चोर

ठहाकों से गूंजा स्टेडियम

मकान बेचने के नाम पर ढाई लाख की धोखाधड़ी

युवाओं को वोट की ताकत समझाने पहुंचीं श्वेता मिश्रा

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जिला कार्यालय मुरादाबाद पर मासिक बैठक आयोजित

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

पुराने विवाद में महिला समेत छह लोगों से मारपीट : चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Oct 6, 2026
Post views : 123

अजगैन। नाना टीकुर गांव में पूर्व के विवाद को लेकर एक महिला समेत छह लोगों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नाना टीकुर निवासी नसरीन पत्नी सलीम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच अक्तूबर की सुबह करीब छह बजे वह अपने दरवाजे पर मौजूद थीं। आरोप है कि पूर्व विवाद की रंजिश में आसिफ अली और मासूक अली निवासी नाना टीकुर, लाला निवासी भदवइन और खुरसीदा पत्नी नसीम निवासी दरोगाबाग, सिविल लाइंस उन्नाव वहां पहुंचे। आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडों व लात-घूंसों से नसरीन के साथ मारपीट की। शोर सुनकर बचाने पहुंचे सलीम, नाजरीन, अमरीन, आफरीन और समरीन के साथ भी मारपीट करने का आरोप है। तहरीर के अनुसार घटना में सभी को चोटें आईं। आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन