Fri 06 Nov 2026

ब्रेकिंग

जेवर और मोबाइल ले गए चोर

ठहाकों से गूंजा स्टेडियम

मकान बेचने के नाम पर ढाई लाख की धोखाधड़ी

युवाओं को वोट की ताकत समझाने पहुंचीं श्वेता मिश्रा

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जिला कार्यालय मुरादाबाद पर मासिक बैठक आयोजित

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

नमामि भारतम अभियान में मुख्य अतिथि मेयर विनोद अग्रवाल : कृष्णाबाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन, ध्वजारोहण कर अमर सेनानियों को किया नमन

आलम वारसी 2

Fri, Sep 25, 2026
Post views : 113

मुरादाबाद। विद्या भारती द्वारा संचालित ‘नमामि भारतम’ अभियान के अंतर्गत कृष्णाबाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मंगूपुरा में राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने ध्वजारोहण किया और छात्र-छात्राओं के साथ सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया।

इस दौरान मेयर विनोद अग्रवाल ने देश के अमर सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए युवाओं से राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यबोध और राष्ट्रीय मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवा पीढ़ी के हाथों में है और युवाओं में राष्ट्र के प्रति समर्पण, अनुशासन एवं गौरव की भावना मजबूत होना आवश्यक है।

मेयर विनोद अग्रवाल ने कहा, “युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है। राष्ट्रप्रेम केवल भावनाओं तक सीमित न रहे, बल्कि प्रत्येक युवा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करते हुए देश के विकास में योगदान दे। संस्कार, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण से ही सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है।”

कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए उन्होंने उन्हें शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को समझने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

आयोजन के दौरान विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं, आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मेयर विनोद अग्रवाल ने आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन