Wed 22 Apr 2026

ब्रेकिंग

गंगाघाट में शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि

महिला आरक्षण विधेयक पारित न होने पर भाजपा का फूटा गुस्सा,

की याद में पाँच रक्तदाताओं ने रक्तदान किया

ससुराल से घर लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक में हुए सनसनीखेज दंपति हत्याकांड में पुलिस को दूसरी बड़ी कामयाबी मिली है।

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें : सिलिंडर न मिलने से उपभोक्ता परेशान

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Mar 10, 2026
Post views : 255

घरेलू के साथ कमर्शियल सिलिंडर की कमी से छोटे कारोबारियों की चिंता बढ़ी

प्रशासन ने कहा– पर्याप्त आपूर्ति, अफवाहों से बचें


उन्नाव। शहर में रसोई गैस को लेकर अचानक परेशानी बढ़ती नजर आ रही है। मंगलवार सुबह से ही अलग-अलग गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। कई लोग सुबह से लाइन में खड़े रहे, लेकिन दोपहर तक भी उन्हें सिलिंडर नहीं मिल सका। इससे लोगों में नाराजगी और चिंता दोनों दिखाई दी। सबसे ज्यादा भीड़ हरदोई ओवरब्रिज के नीचे संचालित गैस एजेंसी और आईबीपी पेट्रोल पंप के पास स्थित एजेंसी पर देखने को मिली। सुबह करीब नौ बजे से ही लोग सिलिंडर लेने के लिए पहुंचने लगे थे। दस बजे के बाद हालात ऐसे हो गए कि एजेंसी के बाहर लंबी लाइन लग गई। तेज धूप में खड़े होकर लोग अपनी बारी का इंतजार करते रहे। कई उपभोक्ताओं का कहना था कि उन्होंने पहले ही गैस की बुकिंग करा रखी है, फिर भी सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। इससे रोजमर्रा की रसोई चलाना मुश्किल हो रहा है। लोगों का कहना है कि अगर यही स्थिति रही तो उन्हें अगले कुछ दिनों में और परेशानी उठानी पड़ सकती है। घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ छोटे व्यापारियों की दिक्कत भी बढ़ गई है। शहर में चाय, नाश्ते और समोसे के ठेले लगाने वाले दुकानदारों का कहना है कि उन्हें कमर्शियल गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। कुछ व्यापारियों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से सिलिंडर के लिए एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। गैस न मिलने से उनका कामकाज प्रभावित हो रहा है। छोटे कारोबारियों का कहना है कि उनका पूरा धंधा गैस सिलिंडर पर ही चलता है। अगर समय पर सिलिंडर नहीं मिला तो दुकान बंद करने की नौबत आ सकती है। इससे रोज की आमदनी पर सीधा असर पड़ेगा और परिवार चलाना भी मुश्किल हो जाएगा।उधर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच चल रहे तनाव का असर भी लोगों की चर्चा में है। वैश्विक बाजार में तेल और गैस को लेकर चल रही हलचल के कारण लोगों में आशंका बढ़ गई है। इसी वजह से कई लोग जल्दी-जल्दी गैस सिलिंडर लेने के लिए एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं। हालांकि गैस कंपनियां और प्रशासन इस स्थिति को अफवाहों से जुड़ा बता रहे हैं। उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन पर मैसेज भेजकर उन्हें बेवजह की खबरों पर भरोसा न करने की सलाह दी जा रही है। कंपनियों का कहना है कि गैस की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है और किसी तरह की कमी नहीं है।

उपभोक्ताओं ने बताई परेशानी

हिरन नगर निवासी राहुल वर्मा ने बताया कि वह सुबह करीब नौ बजे गैस एजेंसी पहुंचे थे और तब से लाइन में खड़े हैं, लेकिन सिलिंडर नहीं मिल पाया। उनका कहना है कि अब उम्मीद कम है कि आज गैस मिल सकेगी, इसलिए शायद उन्हें अगले दिन फिर आना पड़ेगा। किला निवासी के काशिफ अली का कहना है कि कई बार एजेंसी के चक्कर लगाने के बाद भी गैस नहीं मिल रही है। बुकिंग होने के बावजूद इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है।

अधिकारियों ने किया आश्वस्त

जिला आपूर्ति अधिकारी राज बहादुर सिंह का कहना है कि जिले में गैस की आपूर्ति लगातार हो रही है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जहां कहीं भी दिक्कत की सूचना मिल रही है, वहां जानकारी लेकर आपूर्ति कराई जा रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं। अधिकारियों के मुताबिक गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन