Sat 20 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

सहारनपुर से उन्नाव तक अवैध मवेशी सप्लाई का खुलासा : 37 मवेशियों से ठूंसकर भरा कंटेनर पकड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Apr 15, 2026
Post views : 323

बिना कागजात वधशाला ले जा रहे थे मवेशी, पुलिस की घेराबंदी में धरे गए

उन्नाव। जनपद में अवैध रूप से मवेशियों की ढुलाई का मामला सामने आया है। शहर कोतवाली पुलिस ने 11 अप्रैल को 37 भैंसों से भरा एक कंटेनर पकड़कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास मवेशियों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस के अनुसार, सदर क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि हरियाणा नंबर का एक कंटेनर मवेशियों को भरकर वधशाला की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गदनखेड़ा चौराहे के पास घेराबंदी की। इस दौरान चालक ने वाहन को तेज गति से भगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पीछा कर नवीन मंडी पुल के पास जाम में फंसे कंटेनर को पकड़ लिया। कंटेनर की तलाशी लेने पर उसमें 37 भैंसें भरी मिलीं। सभी मवेशियों को ठूंसकर रखा गया था। मौके से पकड़े गए आरोपियों की पहचान मध्यप्रदेश के जबलपुर निवासी मोहम्मद नफीस और सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र निवासी दिलशाद के रूप में हुई है।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मवेशियों को सहारनपुर से लाए थे और चोरी-छिपे वधशाला तक पहुंचाने की योजना थी। हालांकि, वे मवेशियों की खरीद-फरोख्त या परिवहन से जुड़े कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कंटेनर को सीज कर दिया है। बरामद मवेशियों को फिलहाल स्थानीय किसानों की सुपुर्दगी में दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और इस अवैध नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन