Wed 16 Sep 2026

ब्रेकिंग

250 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे

सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद तड़प रहे गौवंश : पुलिस सहायता से गौरक्षकों ने अस्पताल पहुंचाया

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Jan 22, 2026
Post views : 303

उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल जनपद के थाना फतेहगंजपूर्वी क्षेत्र में स्थित ग्राम निकसुआ पेट्रोल पम्प समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार अँधेरे तड़के किसी अज्ञात वाहन ने एक गौवंश नंदी को टक्कर मार दी जिससे गौवंश का एक पैर एवं कूलाह टूट व फट गया जिस कारण वह नेशनल हाइवे किनारे तड़प रहा था।

घटना की सूचना पर पहुँचे गौरक्षक अचल ने तड़पते गौवंश की जानकारी विकास ठाकुर को दी जहाँ कुछ देर बाद मौके पर पहुँचे विकास ठाकुर ने घटना की जानकारी पशु चिकित्सा अधिकारी व थाना पुलिस को दी जहाँ पहुँचे चिकित्सक ने घायल गौवंश का उपचार कर राहत पहुंचाने का सरहानीय कार्य किया।उसके बाद मौके पर पहुँचे थाना पुलिसकर्मियों और गौरक्षक विकास ठाकुर द्वारा घायल गौवंश को अस्पताल से वाहन बुलाकर छोटा हाथी माध्यम से चौवारी अस्पताल भेज दिया जहाँ उपचार किया जा रहा है।

गौरक्षक विकास ठाकुर व पुलिस कर्मियों ने काफी प्रयास कर अस्पताल भिजवाए घायल गौवंश के प्रति उम्मीद जताई कि तड़पते गौवंश की जान अब बच जाएगी।सरहानीय कार्य में गौरक्षक विकास ठाकुर व अचल समेत थाना फतेहगंजपूर्वी के हलका इंचार्ज संगम चौधरी,सिपाही शैलेंद्र प्रताप,दीपक चौधरी,112 पीआरबी कर्मी ठाकुर साहब आदि शामिल रहे।

Tags :

Bareilly news

The Lucknow Times

Times of Lucknow

Lucknow Times

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन