Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

खेत में सिंचाई करते समय किसान की मौत : परिवार पर टूटा संकट

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, May 6, 2026
Post views : 112

अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

उन्नाव। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के ईधनीमऊ गांव में बुधवार को एक दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया। खेत में सिंचाई कर रहे 30 वर्षीय किसान रामबाबू की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। घटना इतनी अचानक हुई कि परिजन और ग्रामीण कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उनकी जान चली गई।बताया जा रहा है कि रामबाबू अपनी मां रामकली के साथ खेत में घुइयां की फसल में पानी लगा रहे थे। काम के दौरान ही उन्हें चक्कर आया और वह अचानक जमीन पर गिर पड़े। मां ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सफीपुर ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती तौर पर मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असल वजह सामने आएगी। परिवार के लोगों के मुताबिक, रामबाबू पूरी तरह स्वस्थ थे और रोज की तरह खेत पर काम कर रहे थे। उनकी अचानक मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। वह घर के इकलौते कमाने वाले थे। करीब चार साल पहले उनके पिता का निधन हो गया था, जिसके बाद खेती-बाड़ी और परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। रामबाबू के पीछे उनकी पत्नी, 6 साल की बेटी और महज 7 महीने का बेटा है। घटना के बाद परिवार पर आर्थिक संकट भी गहराने लगा है। परिजनों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है, ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके। थानाध्यक्ष एसएन त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे गांव में शोक का माहौल है और हर कोई इस अचानक हुई मौत से हैरान है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन