Sat 07 Nov 2026

ब्रेकिंग

पटाखों के अवैध भंडारण पर कार्रवाई, सुरक्षा में लापरवाही भी उजागर

त्योहार की खुशियों में सफाई मित्रों को भी किया शामिल

चार के खिलाफ केस

1.51 लाख दीयों से रोशन हुई स्वदेशी की अलख

इलाज में भी बढ़ाया मदद का हाथ

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

वायरल तस्वीर ने बढ़ाई सियासी हलचल : डिप्टी सीएमओ डॉ0,लईक अहमद अंसारी की सपा में एंट्री की चर्चा

THE LUCKNOW TIMES

Mon, Oct 12, 2026
Post views : 295

11 वीं शरीफ की नियाज में जुटे सपा नेता,कुछ दिन पहले डॉ0,अनीस बेग की बर्थडे पार्टी में धर्मेंद्र कश्यप की मौजूदगी से मचा था सियासी भूचाल।

बरेली की सियासत में एक बार फिर वायरल तस्वीरों ने हलचल तेज कर दी है।शहर के डिप्टी सीएमओ डॉ0,लईक अहमद अंसारी की समाजवादी पार्टी के नेताओं के साथ तस्वीरें सामने आने पर सपा में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

मामला 11,वीं शरीफ की नियाज से जुड़ा बताया जा रहा है जहां सपा नेताओं का जमावड़ा भी चर्चा का विषय बना हुआ है।डॉ0,लईक अहमद अंसारी वर्तमान में डिप्टी सीएमओ के पद पर बरेली तैनात हैं ऐसे में उनका सपा नेताओं के साथ नजर आना स्थानीय राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है हालांकि अभी तक डॉ0,अंसारी के समाजवादी पार्टी में शामिल होने की कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।

11,वीं शरीफ की नियाज में सपा नेताओं का जमावाड़े की तस्वीर ने सस्पेंस बढ़ा दिया है 11,वीं शरीफ की नियाज के दौरान सपा नेताओं की मौजूदगी और डॉ0,लईक अहमद अंसारी के साथ सामने आई तस्वीर को लेकर अब सियासी मायने तलाशने में जुटे हैं।क्या यह महज धार्मिक कार्यक्रम में मुलाकात थी या फिर इसके पीछे कोई राजनीतिक संदेश।

यही सवाल इस समयँ बरेली राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर डॉ0,अंसारी की संभावित सियासी पारी को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।हालांकि,तस्वीर अपने आप में किसी राजनीतिक दल में शामिल होने की पुष्टि नहीं करती।गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व शहर में चर्चित सपा नेता डॉ0,अनीस बेग की बर्थडे पार्टी में भाजपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप की मौजूदगी और तस्वीरें सामने आने के बाद बरेली की सियासत में जमकर चर्चा का विषय बन गया था जहाँ वायरल तस्वीरों ने राजनीतिक गलियारों में कई सवाल खड़े कर दिए थे।

इसके बाद धर्मेंद्र कश्यप ने लखनऊ पहुंचकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की इस दौरान उनकी बेटी कीर्ति कश्यप और दामाद भी साथ रहे।मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद उनके सपा के करीब जाने की चर्चाओं ने और जोर पकड़ लिया था।अब डिप्टी सीएमओ डॉ0,लईक अहमद अंसारी की सपा नेताओं के साथ तस्वीरों ने बरेली की सियासत में एक नई चर्चा छेड़ दी है सवाल यह है कि क्या डॉ0,अंसारी भी आने वाले दिनों में समाजवादी पार्टी का दामन थामेंगे या फिर 11,वीं शरीफ की नियाज में हुई यह मुलाकात केवल सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम तक सीमित रहगी।

फिलहाल तस्वीर वायरल होने के बाद राजनीतिक चर्चाओं के बीच डॉ0,लईक अहमद अंसारी की सपा में एंट्री की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।किन्तु निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले दिनों में डॉ0,अंसारी या समाजवादी पार्टी की ओर से इस संबंध में कोई बयान सामने आता है या नहीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन