Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

दो बूंद जिंदगी की': पल्स पोलियो अभियान 2026 के लिए महापौर की अपील

*'बेटियों का सुरक्षा कवच': 14-15 साल की किशोरियों के लिए HPV टीकाकरण

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

लोकनगर साईं बाबा मंदिर में होली मिलन समारोह : फाग और गुलाल के साथ झूमे श्रद्धालु

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Mar 12, 2026
Post views : 482

उन्नाव। लोकनगर स्थित साईं बाबा मंदिर में होली के अवसर पर गुरुवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और फाग गीतों के साथ उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम की शुरुआत साईं बाबा के दरबार में पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद पारंपरिक फाग गीतों का दौर शुरू हुआ। ढोलक और मंजीरे की थाप पर गाए जा रहे फाग गीतों ने माहौल को पूरी तरह रंगीन बना दिया। उपस्थित लोग गीतों की धुन पर झूमते नजर आए और कई लोगों ने नृत्य भी किया। मंदिर परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। होली मिलन समारोह के दौरान श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में आए लोगों ने कहा कि इस तरह के आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं और त्योहारों की खुशी को मिलकर बांटने का मौका देते हैं। सर्व धर्म संसद के प्रदेश अध्यक्ष व साईं मंदिर के संस्थापक सुरेन्द्र कुमार वर्मा ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार आपसी मेलजोल, सद्भाव और खुशी का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में भाईचारा बढ़ता है और लोग एक-दूसरे के और करीब आते हैं। समारोह के अंत में प्रसाद वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में होली के रंग और भक्ति का संगम देखने को मिला। श्रद्धालु देर तक फाग गीतों और उत्सव के माहौल में सराबोर रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन