Sat 07 Nov 2026

ब्रेकिंग

पटाखों के अवैध भंडारण पर कार्रवाई, सुरक्षा में लापरवाही भी उजागर

त्योहार की खुशियों में सफाई मित्रों को भी किया शामिल

चार के खिलाफ केस

1.51 लाख दीयों से रोशन हुई स्वदेशी की अलख

इलाज में भी बढ़ाया मदद का हाथ

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

युवक को रातभर घुमाया : मारपीट कर सुबह छोड़ा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Oct 10, 2026
Post views : 110

राइफल की बट से कोहनी पर वार करने का दावा, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

उन्नाव। पुरवा क्षेत्र में मिर्री चौराहे के पास ढाबे पर खाना खाने पहुंचे युवक को अगवा कर रातभर अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने विनायक रेस्टोरेंट के मालिक समेत कई लोगों पर मारपीट करने और धमकाने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुरवा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुरवा थाना क्षेत्र के सेमरीमऊ गांव निवासी अरुण दीक्षित के मुताबिक, छह अक्तूबर की रात करीब 10 बजे के बाद वह मिर्री चौराहे स्थित शुक्ला ढाबे पर खाना खा रहा था। इसी दौरान बाथरूम जाने के लिए स्वातिमा अस्पताल के पास पहुंचा। आरोप है कि तभी शिवम बाजपेयी, उसके भाई शुभम बाजपेयी, चाचा बब्बू बाजपेयी और उनके साथियों ने उसे अगवा कर लिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी उसे रातभर अलग-अलग स्थानों पर ले गए और मारपीट की। इस दौरान राइफल की बट से उसकी कोहनी पर भी वार किया गया, जिससे उसका हाथ टेढ़ा हो गया। अरुण के अनुसार, आरोपियों ने पुरवा-अचलगंज मार्ग स्थित एक ढाबे पर शराब भी खरीदी थी। वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में घटना से जुड़ी गतिविधियां रिकॉर्ड होने की बात भी शिकायत में कही गई है। पीड़ित ने बताया कि सात अक्तूबर की सुबह सात बजे के बाद उसे फोन और किराये के लिए 500 रुपये देकर छोड़ दिया गया। इसके बाद वह किसी तरह वहां से निकला। उसने आरोपियों से जान का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुरवा पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन