Sat 20 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

उन्नाव स्टेशन पर जीएम का सख्त रुख : अमृत भारत योजना काम की धीमी रफ्तार पर नाराजगी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Apr 12, 2026
Post views : 351

स्टेशन निरीक्षण में उजागर हुई कई खामियां, तत्काल सुधार के निर्देश

उन्नाव। नॉर्दर्न रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडे ने रविवार दोपहर उन्नाव जंक्शन का निरीक्षण कर स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों और व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान स्टेशन के सुंदरीकरण और निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार पर उन्होंने साफ नाराजगी जताई और अधिकारियों को काम तेज करने के निर्देश दिए। महाप्रबंधक अपने निरीक्षण कार्यक्रम के तहत दोपहर करीब एक बजे डीआरएम सुनील कुमार वर्मा के साथ स्टेशन पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत हो रहे निर्माण कार्यों का नक्शा देखा और प्रोजेक्ट की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इसके बाद वह स्टेशन के मुख्य प्रवेश और निकास द्वार पर पहुंचे, जहां उन्होंने गेट की लंबाई-चौड़ाई तक की माप कराई और डिजाइन को लेकर भी सवाल किए। निरीक्षण के दौरान जीएम ने स्टेशन के बाहर तक का जायजा लिया। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था को देखा और मौजूद अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। अमृत भारत योजना के तहत काम कर रही कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि ऋषि यादव ने उन्हें बताया कि दिसंबर तक सार्वजनिक शौचालय का ठेका खत्म हो जाएगा और पार्किंग भी हटाई जाएगी, जिससे स्टेशन परिसर में अतिरिक्त जगह उपलब्ध हो सकेगी। स्टेशन परिसर में पार्किंग के पास लगे टूटे लोहे के पाइप पर महाप्रबंधक ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने इसे तुरंत हटाने के निर्देश देते हुए कहा कि यह यात्रियों के लिए खतरा बन सकता है। इसके साथ ही मुख्य द्वार के पास लगी अवैध दुकानों को लेकर भी उन्होंने नाराजगी जताई और आरपीएफ इंस्पेक्टर को तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्टेशन को साफ-सुथरा, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने में कोई कमी न रहे। उन्होंने यह भी माना कि शुरुआती चरण में कुछ दिक्कतें आई थीं, लेकिन अब उन्हें जल्द दूर कर लिया जाएगा और काम में तेजी लाई जाएगी। इस दौरान दैनिक यात्री संघ के विधिक सलाहकार मुजतबा हैदर रिजवी ने महाप्रबंधक को एक ज्ञापन सौंपकर कोरोना काल से बंद पड़ी मेमो ट्रेनों को फिर से शुरू करने की मांग उठाई। उनका कहना था कि इन ट्रेनों के बंद होने से रोजाना यात्रा करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निरीक्षण के बाद साफ संकेत मिले कि रेलवे अब उन्नाव स्टेशन को लेकर ढिलाई के मूड में नहीं है और आने वाले समय में यहां बदलाव तेजी से नजर आ सकता है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन