Wed 16 Sep 2026

ब्रेकिंग

250 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे

सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

हरिनाम संकीर्तन भजन क्लबिंग नाइट को लेकर तैयारियां तेज़ : 14 जून को मोतीझील में जुटेंगे देशभर के प्रसिद्ध कलाकार

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Jun 11, 2026
Post views : 181

उन्नाव में बैठक कर श्रद्धालुओं से की अपील, कानपुर में होगा भव्य आयोजन

उन्नाव। आध्यात्मिक संगीत और भक्ति रस से सराबोर होने जा रहे "श्री हरिनाम संकीर्तन भजन क्लबिंग नाइट" को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों ने उन्नाव में बैठक कर जिले और आसपास के श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। कॉलेज रोड स्थित इंडियन इवेंट सॉल्यूशन्स कार्यालय में आयोजित बैठक में आयोजकों ने बताया कि 14 जून को कानपुर के मोतीझील लॉन में भव्य स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए विशाल पंडाल और अत्याधुनिक मंच तैयार किया जा रहा है, जहां भक्ति, संगीत और आध्यात्मिक प्रवचनों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। अवि फाउंडेशन और श्री जी सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम में देशभर में अपनी पहचान बना चुके भजन गायक राघव राजा, युवा आध्यात्मिक वक्ता भक्त भागवत तथा कृष्ण बलराम कीर्तन ग्रुप विशेष प्रस्तुति देंगे। आयोजकों के अनुसार सभी कलाकार अपनी विशिष्ट शैली में भजन, संकीर्तन और आध्यात्मिक संदेशों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति भाव से जोड़ेंगे। कार्यक्रम के संरक्षक एवं सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यकर्ता डॉ. मनीष सिंह सेंगर ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने उन्नाव सहित आसपास के जनपदों के लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील की।
बैठक में संस्कार भारती के अध्यक्ष डॉ. प्रभात सिन्हा ने आयोजन समिति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में इस प्रकार के आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस दौरान कनिष्का त्रिवेदी, रजत सिंह, रजत यादव, राहुल कश्यप, अंशुल श्रीवास्तव, अंजू त्रिवेदी, पंडित नितिन महाराज, यश त्रिवेदी, उमेश चौहान, दीपक सिंह, अनुराग सक्सेना, सुमित श्रीवास्तव, सौरव कुशवाहा, अभि राजपूत, रामजी सविता, अभिनव राज, विनय सिंह राजावत, रोशन अग्रवाल, अमन यादव और अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन