Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

आंधी में उड़ रहा था सामान : बचाने छत पर पहुंचे किसान की गिरकर मौत

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, May 7, 2026
Post views : 105

बारिश और तूफान के बीच हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच

उन्नाव। जिले के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के सादुल्लापुर गांव में गुरुवार तड़के आए तेज आंधी-तूफान ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। घर की छत पर रखा सामान सुरक्षित करने गए किसान की अचानक पैर फिसलने से नीचे गिरकर मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है, वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक, सादुल्लापुर निवासी 55 वर्षीय हेमराज खेती-किसानी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। गुरुवार सुबह करीब चार बजे इलाके में तेज हवा और बारिश शुरू हो गई। आंधी इतनी तेज थी कि घरों की छतों पर रखा सामान उड़ने लगा। इसी बीच हेमराज घर का सामान संभालने के लिए छत पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि तेज हवा के चलते उनका संतुलन बिगड़ गया। अचानक पैर फिसलने से वह छत से सीधे नीचे आंगन में जा गिरे। गिरने की तेज आवाज सुनकर परिवार के लोग घबराकर बाहर पहुंचे तो हेमराज गंभीर हालत में पड़े थे। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन उससे पहले ही उनकी सांसें थम चुकी थीं। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी हादसे की खबर सुनकर मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने बताया कि हेमराज बेहद मेहनती और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। गांव में उनकी अच्छी पहचान थी और वह खेती के साथ परिवार की जिम्मेदारियां पूरी मेहनत से निभाते थे। मृतक अपने पीछे पत्नी, पांच बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। परिवार पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव के लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की मांग की है।सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, गुरुवार सुबह आए तेज आंधी-तूफान और बारिश से इलाके के कई गांवों में नुकसान की खबरें भी सामने आई हैं। कहीं पेड़ गिरे तो कहीं बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन