Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

दो बूंद जिंदगी की': पल्स पोलियो अभियान 2026 के लिए महापौर की अपील

*'बेटियों का सुरक्षा कवच': 14-15 साल की किशोरियों के लिए HPV टीकाकरण

कैविनेट मंत्री व डीएम के नेतृत्व में सामूहिक योगाभ्यास कर दिया स्वस्थ भारत का संदेश

राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सैना की बहन ने किया MBBS पूरा

मिश्रा कॉलोनी में शुरू ध्वस्तीकरण

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

भटक गई मासूम : पुलिस की मुस्तैदी से एक घंटे में सुरक्षित मिली

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Mar 19, 2026
Post views : 207

मौके पर मौजूद लोगों ने भी पुलिस की मुस्तैदी की सराहना की

उन्नाव। जिला अस्पताल परिसर में बुधवार रात एक चार साल की बच्ची के अचानक लापता हो जाने से हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए बच्ची को महज एक घंटे के भीतर ही सकुशल ढूंढकर परिजनों को सौंप दिया गया। अस्पताल चौकी इंचार्ज अंजनी सिंह ने बताया कि संजीत गुप्ता निवासी गणेश गंज, स्टेशन रोड बांगरमऊ अपनी पत्नी गुड्डन गुप्ता के इलाज के लिए जिला अस्पताल आए हुए थे। उनकी पत्नी अस्पताल में भर्ती थीं। बुधवार रात करीब दस बजे संजीत अपनी चार साल की बेटी आरती गुप्ता के साथ अस्पताल परिसर में बैठे थे। इसी दौरान खेलते-खेलते आरती अचानक कहीं चली गई। काफी देर तक तलाश करने के बाद भी जब बच्ची का पता नहीं चला तो संजीत गुप्ता ने अस्पताल चौकी में सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज अंजनी सिंह अपनी टीम के साथ सक्रिय हो गए और अस्पताल परिसर में सघन तलाश अभियान चलाया। पुलिस टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची को अस्पताल परिसर से ही सुरक्षित बरामद कर लिया। इसके बाद आरती को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। बच्ची के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार जताया। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने भी पुलिस की तत्परता और मुस्तैदी की सराहना की।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन