Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

दर्दनाक सड़क हादसा : बोलेरो की टक्कर से चार युवकों की मौत

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, May 13, 2026
Post views : 217

बारात में जा रहे रिश्तेदारों की खुशियां मातम में बदली, एक युवक गंभीर रूप से घायल

उन्नाव। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। बांगरमऊ-संडीला मार्ग पर गोस्वा पुल और मटुकरी गांव के बीच तेज रफ्तार बोलेरो ने दो मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बोलेरो तेज गति से आ रही थी। इसी दौरान उसने आगे चल रही दो बाइकों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों बाइकें सड़क पर दूर तक घिसटती चली गईं और बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बेहटा मुजावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने अभिषेक (25) पुत्र राम अवतार निवासी अकबरपुर थाना हसनगंज को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों की हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ ले गए, जहां उपचार के दौरान आकाश (22) पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी सराय थाना फतेहपुर-84, होरीलाल (27) पुत्र अंगनू रावत निवासी बदबदा खेड़ा थाना हसनगंज और अनुज कुमार (29) पुत्र ननकू निवासी गुलरिया थाना बेहटा मुजावर की भी मौत हो गई। हादसे में घायल भीष्म पुत्र बुधन निवासी अकबरपुर थाना हसनगंज का इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि सभी युवक आपस में रिश्तेदार थे और बेहटा मुजावर क्षेत्र के ग्राम बेरी शादीपुर से हरदोई जिले के मेड़उवा गौसगंज गांव में एक बारात में शामिल होने जा रहे थे। शादी की खुशी के बीच हुए इस हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। मृतकों के गांवों में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिलों और बोलेरो को कब्जे में ले लिया है। मृतक अभिषेक की मां रामरती की तहरीर पर बेहटा मुजावर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस बोलेरो चालक की तलाश के साथ हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन