Tue 15 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

काम के साथ सेहत भी जरूरी : पत्रकारों के लिए 17 जनवरी को फ्री हेल्थ चेकअप कैंप लगेगा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Jan 16, 2026
Post views : 286

उन्नाव। भागदौड़ भरी जिंदगी और लगातार फील्ड में काम करने वाले पत्रकारों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जर्नलिस्ट प्रेस क्लब एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने एक सराहनीय पहल की है। संगठन की ओर से शनिवार 17 जनवरी को पत्रकारों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह स्वास्थ्य शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। कैंप में पत्रकारों की शुगर, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड से जुड़ी जरूरी जांचें पूरी तरह मुफ्त की जाएंगी, ताकि समय रहते स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं की पहचान हो सके। प्रेस क्लब के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष हरिओम गुप्ता ने बताया कि पत्रकार अक्सर दूसरों की खबरों और समस्याओं को प्राथमिकता देते हैं, लेकिन अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए संगठन ने यह पहल की है। उनका कहना है कि स्वस्थ पत्रकार ही बेहतर और निष्पक्ष पत्रकारिता कर सकता है। भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य और कल्याण से जुड़े कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे। यह हेल्थ चेकअप कैंप शुक्लागंज में सरस्वती टॉकीज के सामने स्थित जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के प्रदेश कार्यालय में लगाया जाएगा। संगठन ने उन्नाव और आसपास के क्षेत्रों के सभी पत्रकारों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर पहुंचकर इस शिविर का लाभ उठाएं। जर्नलिस्ट प्रेस क्लब एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने उम्मीद जताई है कि पत्रकार साथियों की सक्रिय सहभागिता से यह आयोजन सफल होगा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन