Fri 06 Nov 2026

ब्रेकिंग

दीपावली से पहले गलियों को चलने लायक बनाने की कवायद

परखी बिक्री

जेवर और मोबाइल ले गए चोर

ठहाकों से गूंजा स्टेडियम

मकान बेचने के नाम पर ढाई लाख की धोखाधड़ी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

राइस मिल जा रहे पल्लेदार की बांके से हत्या : गांव में इस निर्मम हत्या से मचा हड़कंप

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Oct 22, 2026
Post views : 96

पीलीभीत : पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर ता. महाराजपुर गांव में गुरुवार को दिनदहाड़े एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई।

वारदात के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की।गांव निवासी 20 वर्षीय अरबाज खान पुत्र मुन्ना खान राइस मिल में पल्लेदारी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे।

गुरुवार दोपहर खाना खाने के बाद वह काम पर जाने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान रास्ते में घर के सामने ही साथी पल्लेदार शाहबाज खान ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उन पर बांके से हमला कर दिया। हमले में अरबाज की मौके पर ही मौत हो गई।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ विधि भूषण मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने के साथ ही आवश्यक जानकारी जुटाई। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। उनकी तलाश और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Tags :

Pilibhit breaking

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन