Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

किशोरी हत्याकांड का खुलासा : विरोध करने पर गला दबाकर मार डाला था, दोनों आरोपी गिरफ्तार

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Jun 1, 2026
Post views : 295

खेत में मिला था शव, पुलिस जांच में सामने आई हत्या की पूरी कहानी

उन्नाव। अजगैन थाना क्षेत्र के नवई गांव में किशोरी की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने किशोरी के साथ जबरन संबंध बनाने का प्रयास करने और विरोध करने पर उसकी गला दबाकर हत्या करने की बात स्वीकार की है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। शनिवार रात करीब सात बजे किशोरी खाना खाने के बाद अचानक घर से लापता हो गई थी। देर रात तक उसके घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। रविवार दोपहर करीब तीन बजे गांव के बाहर एक खेत में उसका शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जानकारी मिलने पर अजगैन कोतवाल सुरेश कुमार और क्षेत्राधिकारी तेज बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव के पास से दुपट्टे की एक पट्टी और चप्पल भी बरामद हुई। बाद में पुलिस अधीक्षक ने भी अजगैन कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी ली और परिजनों को जल्द खुलासे का भरोसा दिलाया। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। सीओ तेज बहादुर सिंह ने मृतका की मां के बयान दर्ज किए, जबकि दो सदस्यीय फॉरेंसिक टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी और स्थानीय साक्ष्यों के आधार पर नवई गांव निवासी विशाल मौर्य (22) तथा कोरारा गांव निवासी शैलेन्द्र उर्फ पग्गल (35) को अजगैन-मोहन रोड स्थित उसरा मोड़ कट के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने घटना के संबंध में अहम जानकारी दी।पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बताया कि घटना वाले दिन किशोरी उनसे मिलने आई थी। उस समय दोनों नशे की हालत में थे। इसी दौरान उन्होंने किशोरी के साथ जबरन संबंध बनाने का प्रयास किया। किशोरी ने विरोध किया और शोर मचाकर लोगों को बुलाने की बात कही। इससे घबराकर दोनों आरोपियों ने उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी शव को खेत में छोड़कर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों, फॉरेंसिक जांच और पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मृतका दो बहनों में छोटी थी। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन