Wed 29 Jul 2026

ब्रेकिंग

गुरु पूर्णिमा मेले की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा

भाजपा सरकार पर बरसे प्रीतम सिंह

एक ही बर्तन में बन रहा था वेज और नॉनवेज

फिर फंदे पर झूल गया युवक

न्याय व्यवस्था में योगदान को सराहा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

यूएई कंपनी ने देखी तैयारियां : 248 हेक्टेयर में विकसित हो रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Feb 11, 2026
Post views : 336

सड़क, बिजली और भूमि विकास कार्यों की स्थिति पर हुई चर्चा

उन्नाव। जिले के औद्योगिक नक्शे को बदलने की तैयारी अब जमीन पर दिखने लगी है। सदर तहसील के सराय कटियान गांव में बन रहे औद्योगिक गलियारे का निरीक्षण करने बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की एक्वा कल्चर कंपनी के अधिकारी पहुंचे। उन्होंने मौके पर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया और प्रशासन से प्रगति की विस्तृत जानकारी ली।करीब 248 हेक्टेयर क्षेत्र में प्रस्तावित इस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को जिले के बड़े निवेश केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। प्रशासन का दावा है कि बुनियादी ढांचे को तेजी से तैयार किया जा रहा है ताकि निवेश करने वाली कंपनियां जल्द अपनी इकाइयों की स्थापना शुरू कर सकें।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित स्थल का स्थलीय दौरा किया। सड़क, भूमि समतलीकरण, विद्युत आपूर्ति और अन्य आधारभूत सुविधाओं की स्थिति पर चर्चा हुई। कंपनी प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि जैसे ही विकास कार्य तय मानकों के अनुसार पूरे होंगे, उनकी ओर से आगे की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। बताया जा रहा है कि इस औद्योगिक क्षेत्र में पोलैंड की कैनपैक कंपनी और यूएई की एक्वा कल्चर कंपनी पहले ही निवेश की इच्छा जता चुकी हैं। दोनों कंपनियां भूमि पूजन की औपचारिकता भी पूरी कर चुकी हैं, जिससे परियोजना को लेकर गंभीरता साफ दिखती है। हालांकि, निरीक्षण पर पहुंचे कंपनी अधिकारियों ने मीडिया से बातचीत करने से इंकार किया और किसी भी तरह की आधिकारिक टिप्पणी देने से परहेज किया। एसडीएम सदर क्षितिज द्विवेदी ने बताया कि कंपनी के प्रतिनिधियों ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया है और अब तक कराए गए कार्यों की जानकारी उन्हें दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि सभी आवश्यक सुविधाएं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाएं, ताकि निवेश प्रक्रिया में कोई बाधा न आए। स्थानीय स्तर पर इस परियोजना को रोजगार और आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर के रूप में देखा जा रहा है। यदि प्रस्तावित इकाइयां स्थापित होती हैं, तो आसपास के गांवों के युवाओं को प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से रोजगार मिलने की उम्मीद है। जिले के लिए यह परियोजना केवल निवेश नहीं, बल्कि औद्योगिक पहचान बनाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन