Sat 12 Sep 2026

ब्रेकिंग

रामपुर ने पूरे सूबे में अपनी कर्मठता और कार्यकुशलता का लोहा मनवाया है। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

अंडर 14 हॉकी गर्ल्स ने नगर विधायक , आकाश सक्सेना से सुविधाओं को लेकर पत्र सौंपा, ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

मौके पर जेसीबी चलने का आरोप

पुलिस ने घर के पास से दबोचा

मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

फीस के लिए नहीं रुकेगी पढ़ाई : 15 बच्चों के सपनों को पंख देने की पहल

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Aug 11, 2026
Post views : 104

संदेश फाउंडेशन ने दो स्कूलों के चार जरूरतमंद विद्यार्थियों की सालभर की फीस जमा

15 अगस्त तक अभियान के तहत 15 बच्चों को मदद देने का लक्ष्य

उन्नाव। आजादी का जश्न सिर्फ तिरंगा फहराने और देशभक्ति के गीतों तक सीमित नहीं है। अगर किसी जरूरतमंद बच्चे की पढ़ाई आर्थिक तंगी के कारण रुकने से बच जाए तो इससे बेहतर आजादी का संदेश शायद ही कोई हो। इसी सोच के साथ संदेश फाउंडेशन ने इस स्वतंत्रता दिवस पर जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई जारी रखने की पहल शुरू की है। संस्था की ओर से चलाए जा रहे ‘15 अगस्त, 15 सपने’ अभियान के तहत नगर के दो विद्यालयों के चार जरूरतमंद विद्यार्थियों की पूरे साल की फीस जमा कराई गई। श्री महादेव विद्यालय और लोहिया इंटर कॉलेज के दो-दो विद्यार्थियों की फीस संस्था के फाउंडर संदीप पांडेय ने जमा की। फीस जमा होने के बाद बच्चों और उनके परिवारों में खुशी दिखाई दी। आर्थिक परेशानी के बीच पढ़ाई का खर्च संभालना उनके लिए बड़ी चिंता थी, लेकिन अब कम से कम एक साल तक फीस की चिंता दूर हो गई है।

संस्था का कहना है कि कई परिवारों में बच्चे पढ़ाई में अच्छे होने के बावजूद सिर्फ आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख पाते। ऐसे बच्चों की मदद करने के उद्देश्य से अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत 15 अगस्त तक नगर के 15 जरूरतमंद बच्चों की एक साल की स्कूल फीस जमा कराने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान से जुड़े लोगों के मुताबिक किसी बच्चे की फीस भरना सिर्फ आर्थिक सहायता देना नहीं है, बल्कि उसे स्कूल से जुड़े रहने और अपने भविष्य के लिए आगे बढ़ने का मौका देना है। चार बच्चों की फीस जमा होने के बाद अब अभियान में बाकी जरूरतमंद बच्चों तक मदद पहुंचाने की तैयारी है।

छोटी मदद, बड़ा असर

संस्था के फाउंडर संदीप पांडेय ने कहा कि देश के भविष्य को मजबूत बनाने के लिए बच्चों की शिक्षा सबसे जरूरी है। अगर आर्थिक परेशानी के कारण किसी बच्चे की पढ़ाई रुक रही है तो समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर उसकी मदद करनी चाहिए। उनका प्रयास है कि अभियान के जरिए 15 बच्चों की पढ़ाई का कम से कम एक साल का खर्च संभाला जा सके।अभियान का संदेश भी साफ है कि गरीबी या आर्थिक परेशानी किसी बच्चे को उसके सपने से दूर न करे। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुरू की गई यह पहल उन परिवारों के लिए राहत बन सकती है, जो बच्चों की पढ़ाई और घर के खर्च के बीच संतुलन बनाने के लिए परेशान रहते हैं। फाउंडेशन की ओर से लोगों से भी अपील की गई है कि वे अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग करें। एक बच्चे की फीस भरने में की गई छोटी सी मदद उसके लिए पढ़ाई जारी रखने और भविष्य में अपने पैरों पर खड़े होने का बड़ा सहारा बन सकती है। ‘15 अगस्त, 15 सपने’ अभियान के जरिए संदेश फाउंडेशन ने स्वतंत्रता दिवस को एक अलग तरीके से मनाने की पहल की है। लक्ष्य 15 बच्चों का है, लेकिन कोशिश यह है कि इन बच्चों के सपनों की उड़ान आर्थिक परेशानी की वजह से न रुके।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन