Tue 23 Jun 2026

ब्रेकिंग

रवि चौधरी को सौंपा ज्ञापन, बोले- ई-पंजीकरण से छिनेगा रोजगार; ओपी राजभर से दखल की मांग

फिल्मी सितारों ने किया चेंजओवर,5 मिनट ठहराव के बाद चॉपर से मुरादाबाद रवाना

बैटरी रिक्शा जलकर राख

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

निरालानगर–डीह गांव चोरी मामला : पूछताछ और सीसीटीवी जांच तेज, लेकिन चोरियों का राज नहीं खुला

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Jan 18, 2026
Post views : 170

उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र में हुई दो अलग अलग चोरी की घटनाओं ने इलाके के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ करने वाले चोरों तक पहुंचने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। रविवार को पुलिस टीमों ने पीडीनगर मोहल्ले से लेकर निरालानगर तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। संदिग्धों की पहचान की कोशिश की जा रही है, लेकिन फिलहाल जांच किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है। मोहल्ला निरालानगर में चार साल से किराये के मकान में रह रहे अंकुर श्रीवास्तव के घर को चोरों ने निशाना बनाया था। 14 जनवरी की रात घर में घुसे चोरों ने अलमारी और बक्सों के ताले तोड़ दिए और करीब सात लाख रुपये कीमत के जेवरात के साथ 15 हजार रुपये नकद समेट ले गए थे। वहीं दूसरी घटना डीह गांव की है। यहां कमलप्रकाश शुक्ला का घर बंद था। मौके का फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और घर से 10 हजार रुपये नकद और दो बैटरियां चोरी कर लीं थी। दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। रविवार को पुलिस टीमों ने पीडीनगर मोहल्ले से लेकर निरालानगर तक लगे आठ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। आने जाने वाले संदिग्धों पर नजर रखी गई, लेकिन फिलहाल कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा है। सदर कोतवाल चंद्रकांत मिश्र का कहना है कि चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए अलग अलग टीमें लगाई गई हैं। आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही चोरों तक पहुंच बनाई जाएगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन