Fri 06 Nov 2026

ब्रेकिंग

जेवर और मोबाइल ले गए चोर

ठहाकों से गूंजा स्टेडियम

मकान बेचने के नाम पर ढाई लाख की धोखाधड़ी

युवाओं को वोट की ताकत समझाने पहुंचीं श्वेता मिश्रा

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जिला कार्यालय मुरादाबाद पर मासिक बैठक आयोजित

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

सुभासपा की मासिक बैठक में गूंजी चुनावी हुंकार, : ज़िला अध्यक्ष रवि चौधरी ने संगठन विस्तार और जनसंपर्क को लेकर बनाई रणनीति

आलम वारसी 2

Mon, Oct 5, 2026
Post views : 125

मुरादाबाद। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, मुरादाबाद के जिला कार्यालय पर सोमवार को मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने, जनसंपर्क अभियान को गति देने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने को लेकर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष एवं मंत्री प्रतिनिधि, 27 विधानसभा प्रभारी रवि चौधरी ने कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा, एकजुटता और जिम्मेदारी के साथ जनता के बीच पहुंचना होगा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही संभव है और हमें गांव-गांव पहुंचकर आमजन से सीधा संवाद स्थापित करना होगा।

रवि चौधरी जी ने कहा कि महिलाओं, युवाओं, किसानों, श्रमिकों तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को संगठन से जोड़ना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव के लिए पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान पार्टी में नए जुड़े कार्यकर्ताओं को संगठन में दायित्व प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में अनुज वर्मा को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं रजनी जी को महिला प्रकोष्ठ, कुंदरकी विधानसभा का विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि वे संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

बैठक में मुख्य रूप से गौरव कुमार प्रमुख महासचिव, मोहित ठाकुर जिला मीडिया प्रभारी, नासिर जिला उपाध्यक्ष, मयंक वर्मा महानगर महामंत्री, पिंटू भैया महानगर उपाध्यक्ष, अंशिका महिला मोर्चा अध्यक्ष, मुशाहिद हसन विधानसभा अध्यक्ष, विजेंद्र कुमार सिंह सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष, मूसा, राजीव ढल जिला सलाहकार, हरीश कुमार शर्मा, मोहम्मद सलीम जिला सचिव, रोहित ठाकुर रिक्शा यूनियन महानगर अध्यक्ष, विजय शर्मा, मंजू देवी, आसिया खान, सचिन ठाकुर, वीरेंद्र, बबलू सैनी, वंश, रोहित कुमार, सौरभ, अनुज वर्मा, मोहित सैनी सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags :

मुरादाबाद

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन