Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

परिवार ने लगाए हत्या के आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

छुट्टियों में संगीत का संग : निशुल्क कार्यशाला में सीख रहे तबला

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Jun 3, 2026
Post views : 60

प्रशिक्षकों ने बताया, संगीत तनाव कम करने के साथ व्यक्तित्व विकास में भी सहायक

उन्नाव। गर्मी की छुट्टियों को रचनात्मक दिशा देने के लिए आयोजित की जा रही निशुल्क तबला प्रशिक्षण कार्यशाला में बच्चों से लेकर युवाओं और वयस्कों तक का उत्साह देखने को मिल रहा है। संगीत और संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चल रही इस पहल में प्रतिभागी भारतीय शास्त्रीय संगीत की महत्वपूर्ण विधा तबला वादन की बारीकियां सीख रहे हैं। कॉलेज रोड स्थित सी-टेक बिल्डिंग में संगीत नाटक अकादमी उत्तर प्रदेश, संस्कृति विभाग लखनऊ तथा इंडियन इवेंट सॉल्यूशन्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ग्रीष्मकालीन कार्यशाला के तहत नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ‘नाद प्रवाह’ कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित इस कार्यशाला में अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को तबले की मूल तकनीकों से लेकर ताल और लय के व्यावहारिक पक्षों का अभ्यास कराया जा रहा है। कार्यशाला के समन्वयक मनीष सिंह सेंगर ने बताया कि प्रदेश सरकार के संरक्षण में संस्कृति विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में कला एवं संस्कृति से जुड़ी निशुल्क ग्रीष्मकालीन कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य नई प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना और युवाओं को भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है। उन्होंने इस पहल के लिए संस्कृति एवं पर्यटन विभाग तथा संगीत नाटक अकादमी के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। तबला प्रशिक्षक विशाल यादव ने कहा कि संगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि व्यक्तित्व विकास और मानसिक संतुलन का भी महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने बताया कि संगीत शिक्षा बच्चों और युवाओं में एकाग्रता बढ़ाने के साथ-साथ तनाव कम करने में भी मदद करती है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से नई पीढ़ी में भारतीय संगीत के प्रति रुचि बढ़ रही है और उन्हें अपने हुनर को निखारने का अवसर मिल रहा है। कार्यशाला के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं। इस अवसर पर पुलिस परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव, वरिष्ठ नाट्य निर्देशक मोहम्मद सलीम अज़ीज, राजस्व लेखपाल यज्ञ प्रकाश दीक्षित, इंडियन इवेंट सॉल्यूशन्स के निदेशक राहुल कश्यप, नृत्य निर्देशक कामना तोलानी, डांस गुरु महेंद्र सिंह, संपादक शशांक तिवारी, छायाकार देवेश कुमार और रिदम आर्टिस्ट लव गुप्ता सहित कई अभिभावक मौजूद रहे। आयोजकों का कहना है कि कार्यशाला के माध्यम से जिले की उभरती प्रतिभाओं को न केवल प्रशिक्षण दिया जा रहा है, बल्कि उन्हें भविष्य में कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन