Tue 23 Jun 2026

ब्रेकिंग

जीआरपी जवान ने कंधे पर उठाकर पहुंचाया अस्पताल

महापौर ने आश्वस्त किया किसी भी वैध खोखा धारक को नहीं हटाया जाएगा

16 किलोमीटर तक नहीं मिला सीसीटीवी, फिर भी पुलिस ने खोला लूटकांड का राज; तीन बदमाश गिरफ्तार

रवि चौधरी को सौंपा ज्ञापन, बोले- ई-पंजीकरण से छिनेगा रोजगार; ओपी राजभर से दखल की मांग

फिल्मी सितारों ने किया चेंजओवर,5 मिनट ठहराव के बाद चॉपर से मुरादाबाद रवाना

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

सेवा का संकल्प : लाइफ सेवर्स 12 जनवरी को करेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Jan 10, 2026
Post views : 186

उन्नाव। शहर में सामाजिक सरोकार से जुड़ा एक बड़ा आयोजन सोमवार 12 जनवरी को होने जा रहा है। दिवंगत सरदार अजीत पाल सिंह की पुण्यतिथि पर लाइफ सेवर्स संस्था की ओर से एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर जिला सरकारी अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में लगेगा, जहां आम लोग बढ़-चढ़कर रक्तदान कर सकेंगे। इस आयोजन की जानकारी शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में दी गई। इससे पहले शिविर की तैयारियों को लेकर संस्था के पदाधिकारियों की एक अहम बैठक समाजसेविका निम्मी अरोड़ा के आवास पर हुई। बैठक में शिविर की पूरी रूपरेखा तय की गई और यह निर्णय लिया गया कि अधिक से अधिक युवाओं को इस अभियान से जोड़ा जाएगा।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महज एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है। इसी सोच के साथ शिविर को व्यापक रूप देने की तैयारी की जा रही है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। बैठक को संबोधित करते हुए समाजसेविका निम्मी अरोड़ा ने कहा कि उनके पति सरदार अजीत पाल सिंह का पूरा जीवन समाज सेवा और मानवता के लिए समर्पित रहा था। उन्होंने कहा कि उनकी पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन करना उनके विचारों और कार्यों को आगे बढ़ाने जैसा है। निम्मी अरोड़ा ने युवाओं से अपील की कि वे रक्तदान को सिर्फ दान न समझें, बल्कि इसे सेवा और संवेदनशीलता का संकल्प मानें, ताकि किसी भी मरीज को रक्त के अभाव में परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि एक यूनिट रक्त किसी की जान बचा सकता है और यही इस आयोजन का सबसे बड़ा उद्देश्य है। बताया कि संस्था का प्रयास रहेगा कि शिविर पूरी तरह व्यवस्थित हो और दानदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक और प्रेसवार्ता के दौरान डॉ. मनीष सिंह सेंगर, माया साहू, पिंकी त्रिवेदी, वेद प्रकाश साहू, अनुराग सिंह राठौर और राहुल कश्यप सहित कई पदाधिकारी व समाजसेवी मौजूद रहे। सभी ने शिविर को सफल बनाने के लिए मिलकर काम करने का भरोसा जताया। लाइफ सेवर्स उन्नाव संस्था ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस पुनीत अवसर पर आगे आएं और रक्तदान कर पुण्य के भागी बनें।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन