Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

विधायक पंकज गुप्ता ने कहा, संस्कारों की नींव हैं गुरु

हरदोई पुल पर युवक की कटी गर्दन, आईसीयू में भर्ती

अन्नू टंडन की पहल पर दो जरूरतमंदों को मिली ट्राई साइकिल

कई गौवंशों के शव मिलने से मचा हड़कंप

तीन दिन बाद भी बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

धरने से निर्माण तक... पांच दिन में बदली तस्वीर : लोक नगर सड़क के काम का हुआ शुभारंभ

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Jul 16, 2026
Post views : 179

सदर विधायक पंकज गुप्ता ने किया भूमि पूजन, लोक निर्माण विभाग कराएगा निर्माण


उन्नाव। लंबे समय से बदहाल और अधूरी पड़ी लोक नगर से कब्बाखेड़ा जाने वाले मुख्य मार्ग के निर्माण का कार्य गुरुवार से शुरू हो गया। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने सड़क निर्माण का विधिवत भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। विधायक की प्रयासों के बाद इस सड़क निर्माण को मंजूरी मिली और सड़क का निर्माण क्रिटिकल गैप फंड से 26 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। करीब 180 मीटर सड़क का डामरीकरण होगा। निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की देखरेख में निजी एजेंसी द्वारा कराया जाएगा। इस दौरान वार्ड सभासद पंकज लोधी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। लोक नगर से कब्बाखेड़ा जाने वाला यह मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में था। बरसात के दौरान सड़क पर जलभराव होने से लोगों का निकलना तक मुश्किल हो जाता था। क्षेत्रवासी लगातार सड़क निर्माण और स्थायी जलनिकासी व्यवस्था की मांग कर रहे थे।
गौरतलब है कि बीते शनिवार को सड़क की बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था। वार्ड सभासद पंकज लोधी के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने जलभराव के बीच सड़क पर धरना-प्रदर्शन किया और नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तत्काल सड़क निर्माण की मांग उठाई थी। सूचना पर पहुंचे सदर विधायक पंकज गुप्ता ने लोगों को शांत कराया और तीन दिन में निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया था। प्रदर्शन के बाद मामला प्रशासन और संबंधित विभागों के बीच चर्चा का विषय बना। इसी दौरान लोक निर्माण विभाग ने पत्र जारी कर स्पष्ट किया कि पुराने सफीपुर मार्ग के 1.80 किलोमीटर हिस्से का चौड़ीकरण सदर विधायक के प्रस्ताव पर फरवरी 2026 में कराया जा चुका है, जबकि इसके आगे का हिस्सा विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। इसके बाद मंगलवार को विधायक पंकज गुप्ता ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर सड़क की जर्जर स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों स्वयं सड़क का निरीक्षण किया गया था। नगर पालिका से निर्माण कराने का प्रस्ताव भी दिया गया था, लेकिन किसी कारणवश कार्य शुरू नहीं हो सका। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता भानू मिश्रा ने स्पष्ट किया कि पालिका की ओर से 2 जुलाई को ही अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी कर दिया गया था और सड़क का निर्माण किसी भी उपयुक्त मद से कराया जा सकता है। विधायक पंकज गुप्ता ने बताया कि क्षेत्रवासियों की समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी और संबंधित अधिकारियों से लगातार समन्वय कर निर्माण कार्य में आ रही तकनीकी एवं प्रशासनिक बाधाओं को दूर कराया गया। इसके बाद क्रिटिकल गैप फंड से 26 लाख रुपये की स्वीकृति मिलने पर सड़क निर्माण का रास्ता साफ हुआ। अब 180 मीटर सड़क का डामरीकरण लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की देखरेख में निजी एजेंसी द्वारा कराया जाएगा। संयोगवश सड़क निर्माण कार्य विधायक पंकज गुप्ता के जन्मदिन के दिन शुरू हुआ। इस पर उन्होंने कहा कि यदि उनके जन्मदिन पर क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की शुरुआत हुई है तो इससे बड़ा उपहार उनके लिए कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।सड़क निर्माण शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने राहत जताई। हालांकि उन्होंने मांग की कि सड़क निर्माण के साथ स्थायी जलनिकासी व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई जाए, ताकि भविष्य में बरसात के दौरान जलभराव की समस्या दोबारा न उत्पन्न हो।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन