मजदूरी कर घर लौट रहे दो युवकों ने दो लोगों पर मारपीट : मोबाइल समेत नकदी लूटने का लगाया आरोप,जाँच में जुटी पुलिस
THE LUCKNOW TIMES
Thu, Sep 17, 2026
बरेली : जनपद के फतेहगंज पूर्वी में जैतीपुर बस अड्डे पर पहुँचे दो मजदूरों ने बताया कि वह दोनों अन्य जनपद से मजदूरी कार्य कर अपने घर महामूदापुर थाना जैतीपुर शाहजहांपुर जाने को सवारी का इन्तजार कर रहे थे कि इसी दौरान ग्राम बिलपुर के अभिषेक व नन्हकू वहाँ पर आ गए जिन्होंने शिवकुमार व सचिन से किसी बात को लेकर कहां सुनी की जिसको लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गईl
घटना की सूचना शिवकुमार व सचिन ने थाना पुलिस को दी सूचना में अभिषेक व नन्हकू पर नगदी समेत मोबाइल लूटने का आरोप लगाया है। सूचना के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
जानकारी अनुसार शिवकुमार व सचिन पुत्रगण शिवपाल सिंह ग्राम महमूदापुर थाना जैतीपुर शाहजहांपुर नोएडा में मजदूरी कार्य करते हैं जो देर शामघर लौट रहे थे जो नगर फतेहगंजपूर्वी पहुँचने के बाद बस से उतरकर घर जाने को जैतीपुर मार्ग पर रेलवे फाटक पार खड़े होकर कर टेंपो का इंतजार कर रहे थे दो घटना का शिकार हो गए हैँ।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन