Fri 06 Nov 2026

ब्रेकिंग

दीपावली से पहले गलियों को चलने लायक बनाने की कवायद

परखी बिक्री

जेवर और मोबाइल ले गए चोर

ठहाकों से गूंजा स्टेडियम

मकान बेचने के नाम पर ढाई लाख की धोखाधड़ी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

मायावती पर टिप्पणी से गरमाया मामला : महिला पर केस

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Oct 21, 2026
Post views : 100

जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप, नितिन गौतम की तहरीर पर फतेहपुर चौरासी थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट

उन्नाव। बसपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ कथित जातिसूचक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के झुलूमऊ गांव की वंदना पत्नी ननकू सिंह के खिलाफ इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि सार्वजनिक स्थान पर अनुसूचित जाति की महिलाओं के सामने मायावती को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की गई। बांगरमऊ के मोहल्ला प्रेमगंज निवासी नितिन गौतम पुत्र आनंद प्रकाश ने 20 अक्तूबर को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि वंदना ने मायावती के लिए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। इससे मायावती का सम्मान करने वाली महिलाओं की भावनाएं आहत होने की बात भी कही गई। नितिन ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपित महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अब मामले में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।...

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन