Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

ग्राम प्रधानों ने कार्यकाल विस्तार की माँग : सीएम को सम्बोधित ज्ञापन वीडीओ को सौंपा,प्रधान संघ जिन्दावाद के लगाए नारे

मुनीश गुप्ता

Tue, May 19, 2026
Post views : 219

बरेली जनपद में वि0ख0 फरीदपुर एवं प्रधान संघ अध्यक्ष बुधपाल गंगवार वि0ख0 कुआँ डांडा के नेतृत्व दर्जनों ग्राम प्रधानों ने प्रधान संघ अध्यक्ष ओमवीर सिंह वि०खा०-फरीदपुर के नेतृत्व में कार्यकाल विस्तार की माँग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित ज्ञापन वीडीओ फरीदपुर एवं वीडिओ कुआँ डांडा को सौंपा वहीं समस्त ग्राम प्रधानों ने प्रधान संघ जिन्दावाद के नारे भी लगाए।सभी प्रधानों का कहना है कि उन्हें लोक तांत्रिक प्रक्रिया द्वारा चुना गया है जो जन प्रतिनिधि हैं और सभी अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों के विकास एंव समस्याओं से भलिभांति परिचित है तथा कार्य करने का अनुभव से परिपूर्ण हैं।

वहीं प्रधानों ने कहा कि कुछ दिन बाद आने बाली 26 मई 2026 को समस्त ग्राम प्रधानों का वर्तमान कार्यकाल समाप्त हो रहा है किन्तु वहीं यह सम्भावना व्यक्त की जा रही है कि पंचायत चुनाव समयँ पर न होकर आगे बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।ऐसी स्थिति में समस्त ग्राम प्रधानों ने विनम्र निवेदन करते हुए माँग की है कि ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करने की बजाय वर्तमान प्रधानों को ही प्रशासक के रूप में नियुक्त किया जाये।

प्रधान संघ अध्यक्ष ओमवीर सिंह वि०खा०-फरीदपुर एवं प्रधान संघ अध्यक्ष बुधपाल गंगवार वि0ख0 कुआँ डांडा के नेतृत्व में समस्त प्रधानों ने एडीओ पंचायत कार्यालय में प्रधानों ने कहा कि पूर्व में प्रशासकीय व्यवस्था कम प्रभावी व भ्रष्टाचार की शिकायतों से ग्रस्त रही थी जबकि निर्वाचित प्रधान अपने ग्राम के प्रति अधिक जबाव देह एवं प्रतिवद्ध रहते हैं।जनहित एवं सुचारू विकास कार्यों को अवगत कराते हुए ग्राम प्रधानों ने कार्यकाल बढ़ाना उचित बताया है।

ग्राम प्रधानों ने बताया कि सभी प्रधान कार्यकाल विस्तार की मांग को लेकर 20 मई को लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर कार्यकाल विस्तार की मांग उनके समक्ष रखने की तैयारियां जोर-जोर से चल रही हैँ।प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी की अनुपस्थिति में एडीओ पंचायत फरीदपुर ख्वाजा अहमद को ज्ञापन सौंपा जहाँ ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से प्रधान संजय सोलंकी,राकेश कश्यप,जयदेव पाठक राहुल यादव,रामप्रकाश,सूरजपाल कश्यप,मुन्नालाल सागर,अशोक सिंह,इसरार,कुआँ डांडा में बुधपाल गंगवार,हरिओम सिंह समेत दर्जनों ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

Tags :

The Lucknow Times

Bareilly

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन