Tue 15 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

पेयजल संकट से मिलेगी राहत : विधायक पंकज गुप्ता ने कराया बोरिंग कार्य का शुभारंभ

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Jan 8, 2026
Post views : 259

एक टैंकर के सहारे गुजर रहा था जीवन, अब मिलेगी नियमित जलापूर्ति

उन्नाव। शहर की ईदगाह पत्थर कटा कॉलोनी में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या अब जल्द ही दूर होने वाली है। कॉलोनीवासियों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए सदर विधायक पंकज गुप्ता ने गुरुवार को क्षेत्र में बोरिंग कार्य का शुभारंभ कराया। इसके साथ ही एक हजार लीटर क्षमता की पानी की टंकी भी स्थापित कराई जा रही है, जिससे कॉलोनी के लोगों को नियमित और स्थायी जलापूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। बताया गया कि ईदगाह पत्थर कटा कॉलोनी में करीब 300 परिवार निवास करते हैं। अब तक इन परिवारों की पानी की जरूरत केवल एक टैंकर के सहारे पूरी हो रही थी। सीमित आपूर्ति के कारण आए दिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को अधिक दिक्कतें झेलनी पड़ रही थीं। गर्मी के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती थी, जब पानी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था। स्थानीय निवासियों की समस्या सामने आते ही सदर विधायक पंकज गुप्ता ने बिना किसी देरी के अपनी निधि से बोरिंग कराने का निर्णय लिया। बोरिंग कार्य के शुभारंभ के अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना भी की। इस मौके पर विधायक ने कहा कि पानी जैसी मूलभूत सुविधा हर नागरिक का अधिकार है। इसके लिए किसी को परेशान न होना पड़े, यह जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कॉलोनी में बोरिंग और पानी की टंकी की व्यवस्था कराकर स्थायी समाधान की दिशा में कदम उठाया गया है, ताकि लोगों को लंबे समय तक राहत मिल सके। कार्यक्रम के दौरान कॉलोनीवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने विधायक का फूल-मालाओं से स्वागत किया और लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान के लिए उनका आभार जताया। लोगों का कहना था कि बोरिंग और टंकी लग जाने से अब उन्हें टैंकर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा।इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अवनीश गुप्ता सहित कई पार्टी पदाधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रदीप सिंह, पवन सिंह, सोनू श्रीवास्तव, सुनील अवस्थी, सलमान, पंकज तिवारी, सुनील पाल, राजेश विमल, शमशेर अहमद, मोहम्मद रफीक, जाहिद, मनोज, चंदा पाल, मैकू और देशराज प्रमुख रूप से शामिल रहे। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया।कॉलोनीवासियों ने उम्मीद जताई कि इस पहल से क्षेत्र में जीवन की गुणवत्ता बेहतर होगी और भविष्य में भी इस तरह की मूलभूत समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन